जागा विभाग, शहर में पेयजल लाइन लीकेज दुरुस्त कराने का काम शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

जागा विभाग, शहर में पेयजल लाइन लीकेज दुरुस्त कराने का काम शुरू

नेहरू पार्क के सामने सरकुलर रोड पर लीकेज लाइन की खुदाई करता कर्मी।

भास्कर न्यज | भिवानी

शहर में 40 स्थानों पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरुस्त करवाने का कार्य जनस्वास्थ्य विभाग ने रविवार को शुरू करवा दिया है। दिनभर मजदूर नेहरू पार्क के सामने सरकुलर रोड पर सड़क के बीच गड्ढा खोदकर लीकेज ढूंढने का प्रयास करते रहे। उक्त स्थान से एक सप्ताह से लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे मुख्य सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो रहा था।

शहर में अनेक स्थानों पर पेयजल लाइन लीकेज से दूषित पेयजल सप्लाई के साथ सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही थी और पानी जमा होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन विभाग लीकेज की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था।

इस संबंध में दैनिक भास्कर रविवार के अंक में शहर में 40 जगह है, पेयजल लाइन लीक डेढ़ साल तक समस्या से निजात मुश्किल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और रविवार को लीकेज लाइन को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू करवाया गया है।

सुबह दस बजे मजदूर नेहरू पार्क के सामने लीकेज स्थान पर पहुंचे और सड़क खुदाई का कार्य शुरू किया। शाम पांच बजे तक लीकेज लाइन को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था। विभाग कृष्णा कालोनी, किरोड़ीमल पार्क क्षेत्र में स्थित लाइन लीकेज दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू करेगा।

ठीक करवाई जा रही है लीकेज

जहां-जहां शहर में लाइन लीकेज की समस्या है, उसे ठीक करवाया जा रहा हैं। रविवार को नेहरू पार्क के सामने रोड के बीच लाइन लीकेज को ठीक करवाया जा रहा है।\'\' -दर्शन सिंह, एसडीओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news awakening department work to repair drinking water line leakage started in the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30fBtvz

ADD











Pages