तस्करों ने बनाए कोड वर्ड; हाथ से 1, 2, और 10 का इशारा मिलते ही नाइजीरियन थमा देते हैं हेराेइन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 February 2020

तस्करों ने बनाए कोड वर्ड; हाथ से 1, 2, और 10 का इशारा मिलते ही नाइजीरियन थमा देते हैं हेराेइन

हिसार (महबूब अली).प्रदेश के विभिन्न जिलाें में हेराेइन और अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दिल्ली में डेरा डालकर रहने वाले नाईजीरिया गिरोह के संबंध में पुलिस और एसटीएफ हरियाणा के हाथ बड़ी जानकारी लगी है। पुलिस से बचने काे गिरोह के सदस्याें ने माेबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। माेबाइल का प्रयाेग करने वाले गिरोह के सदस्य पर 5 से लेकर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। नशीले पदार्थों काे बेचने के लिए अलग तरह के काेड वर्ड बनाए हैं।

पुलिस और एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि नाईजीरिया के तस्कराेंका दिल्ली में सबसे बड़ा अड्डा द्वारका है। यहां पर हाथ से 10 बनाकर, 2 और 3 अंगुली उठाकर दिखाने पर आसानी से नाईजीरिया के युवकाें से नशीले पदार्थ की खरीददारी की जा सकती है। एसटीएफ ने इस तरह के 12 से अधिक नाइजीरियन काे चिह्नित किया है। अधिकारियों ने जल्द ही गिरोह के सदस्याें पर शिकंजा कसने का दावा किया है।

केस 1: हिसार की सब्जी मंडी चाैकी पुलिस ने 9 ग्राम हेराेइन के साथ कबीर चाैक से राेहित काे गिरफ्तार किया। राेहित ने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेराेइन लाता है। गिरोह ने पुलिस से बचने के लिए काेड वर्ड बनवाए हैं। जिनमें हाथ से दस, दाे और तीन का इशारा करना प्रमुख है।


केस 2: राेहतक पुलिस ने दिसंबर में चमारिया गांव के पास से 65 ग्राम हेराेइन समेत नाईजीरिया के माशा काे गिरफ्तार किया था, आरोपी ने काेड वर्ड का खुलासा किया था।


केस 3: 1 जनवरी काे हिसार पुलिस ने सूर्य नगर फाटक के पास से 510 ग्राम हेराेइन के साथ प्रवीण काे गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली में दबिश देकर नाइजीरिया के नशा तस्कर काे भी पकड़ा था। हालांकि पुलिस अन्य गिरोह के फरार आरोपियों काे नहीं गिरफ्तार कर सकी थी।


केस 4: 22 जनवरी काे राेहतक पुलिस और एसटीएफ ने हिसार राेड पर ड्रेन नंबर आठ के पास से बीटैक पास गुरुदेव, प्रदीप और एक अन्य काे 52 ग्राम हेराेइन समेत पकड़ा था। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में दिल्ली में रह रहे नाइजीरिया के युवक से हेराेइन खरीदकर लाने की बात कही थी। साथ ही नाइजीरिया के गिरोह के सदस्याें के काेड वर्ड का भी खुलासा किया था।

काेड वर्ड : नशा खरीदने के लिए ऐसे करने पड़ते हैं इशारे

  • हाथ से 10 : एक अंगुली, इसके बाद अंगुली से जीराे बनाने का मतलब है कि हम पहले भी आपसे नशा खरीद चुके हैं। नशा लेना है।
  • एक अंगुली उठाने का मतलब है पहली बार नशा खरीदने आए हैं और पूर्व में यहां से नशा खरीदकर ले जाने वाले ने तुमसे ही नशा खरीदने काे कहा है।
  • दाे अंगुली का इशारा करने का मतलब हाेता है कि दूसरी बार नशा खरीदने के लिए अाए हैं।

1 हजार रुपए में एक ग्राम हेराेइन करा देते हैं उपलब्ध

एएसआई वि नाेद कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दिल्ली में रहने वाले नाईजीरिया के नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य एक हजार में एक ग्राम हेराेइन के हिसाब से प्रदेश के लाेगाें काे बिक्री करते हैं। इसके बाद प्रदेश के तस्कर एक ग्राम के दाे से लेकर तीन हजार रुपए तक लेते हैं।

दिल्ली पुलिस का नहीं मिलता सहयाेग, हो रही है परेशानी

एसटीएफ के सूत्राें के अनुसार नाईजीरिया के गिरोह पर शिकंजा कसवाने के लिए जैसे ही हरियाणा पुलिस दिल्ली पहुंचती है ताे उन्हें दिल्ली पुलिस का सहयाेग नहीं मिलता है, जिसके कारण आसानी से नाइजीरियन पुलिस काे चकमा देकर भागने में सफल रहते हैं। कई बार ताे पुलिस काे िवराेध का भी सामना करना पड़ जाता है।

नाइजीरियन की भाषा नहीं समझ पाती हरियाणा पुलिस

पुलिस नाईजीरिया के तस्कर काे पकड़ ताे लेती है मगर भाषा नहीं समझ पाती है। जिसके कारण पुलिस गिरोह के बाकी सदस्याें तक नहीं पहुच पाती है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि नाइजीरियन गिरोह के सदस्याें के दिल्ली का द्वारका, सराेजनी नगर, शाहदरा,जनकपुरी, पश्चिम बिहार आदि हैं।

नाइजीरियन तस्करों काे चिह्नित किया

नशे के तस्कराें पर शिकंजा कसने काे एसटीएफ गंभीर है। नाइजीरियन गिरोह के कई सदस्याें काे चिह्नित किया गया है। जल्द ही गिरोह के सदस्य गिरफ्त में हाेंगे। इसके अलावा गिरोह पर शिकंजे के लिए दिल्ली पुलिस काे भी पत्र लिखा गया है। -जशनदीप सिंह, रंधावा, एसपी एसटीएफ, हरियाणा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक अंगुली, इसके बाद अंगुली से जीराे बनाने का मतलब है कि हम पहले भी आपसे नशा खरीद चुके हैं। नशा लेना है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5Y5X0

ADD











Pages