100 मीटर दौड़ में नेहा, 1500 मीटर में योगेश प्रथम रहे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 14 February 2020

100 मीटर दौड़ में नेहा, 1500 मीटर में योगेश प्रथम रहे


एसडी कॉलेज में शुक्रवार को 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा ने किया तथा अध्यक्षता समिति के सचिव बंशीधर मुखीजा ने किया।

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष कालड़ा ने कहा कि जीवन में खेलकूद की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता। छात्र जीवन में तो खेलकूद मुख्य भूमिका निभाता है। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या प्रतिभा सिंगला ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कॉलेज के खेलकूद विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विज्ञान के प्रभारी प्रो. डॉ. हरेंद्र सांगवान ने पिछले वर्षों में प्राप्त छात्रों की उपाधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केशवदेव शर्मा ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में हुई प्रतियोगिताओं में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में नेहा ने पहला, संध्या ने दूसरा व वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में योगेश ने पहला, संजय ने दूसरा व जुनैद ने तीसरा स्थान हासिल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OPTts3

ADD











Pages