भौंडसी में 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हवलदार सर्वेश सिंह ने जीता गोल्ड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 7 February 2020

भौंडसी में 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हवलदार सर्वेश सिंह ने जीता गोल्ड

गुड़गांव. भौंडसी में 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट के तीसरे दिन दोपहर तक 3 स्पर्धाओं के परिणाम प्राप्त हुए। विभिन्न भौतिक और मानवीय बाधाओं को पार करने की परीक्षा (पुलिस हॉर्स टेस्ट) में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हवलदार सर्वेश सिंह ने अपने घोड़े ब्लैक ब्यूटी के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

सीमा सुरक्षा बल के सिपाही गोविंद राना ने अपने घोड़े बाजीगर के साथ रजत, मध्य प्रदेश पुलिस के हवलदार प्रदीप ने अपने घोड़े कैलीयोपत्रा के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में सीमा सुरक्षा बल के घुड़सवार हवलदार धर्मपाल ने अपने कबीर के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसमें 20 घुड़सवारों ने भाग लिया।

क्वाड्रील मुकाबले में एक टीम से 4 घुड़सवार प्रदर्शन करते हैं
क्वाड्रील मुकाबले में एक टीम से 4 घुड़सवारों एक साथ प्रदर्शन करते हैं। इसमें 7 टीमों में 28 घुड़सवारों ने भाग लिया जिसमें एकमात्र महिला प्रतिभागी हरियाणा की सिपाही रितू दहिया भी रही। इस स्पर्धा में यूपी की टीम प्रथम, हरियाणा की द्वितीय, नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद की तृतीय एवं बीएसएफ की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यूपी की टीम में एसआई शिवाजी दूबे रोनाल्डो पर, एसआई दिलशाद अहमद नगीना पर, हवलदार जोगिंद्र सिंह ब्लैक ब्यूटी पर, हवलदार राज नरेश अनंत पर सवार हुए।

हरियाणा पुलिस की टीम में एएसआई संदीप ने रुस्तम, एएसआई सत्यनारायण ने कैलीबर, हवलदार संजीव ने अलबेला और सिपाही रीतू दहिया ने अपने हीरा घोड़े के साथ भाग लिया। स्पर्धा में निर्णायक मंडल में पश्चिम बंगाल के पूर्व महानिदेशक एवं आयोजन में तकनीकी प्रतिनिधि एस रामाकृष्नन, कर्नाटक पुलिस के पूर्व महानिदेशक कृष्णामूर्ति, नेशनल पुलिस अकादमी के पूर्व अधिकारी डा. केसीएस रेड्डी ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर बीएसएफ के महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

प्रीमीलनरी हॉर्स जंपिंग शो में बिहार पुलिस के सिपाही घोड़े रुस्तम के साथ अव्वल
प्रीमीलनरी हॉर्स जंपिंग शो सामान्य में शुक्रवार को कड़े मुकाबले की बीच बिहार पुलिस के सिपाही रॉकी कुमार ने अपने घोड़े रुस्तम के साथ पहला स्थान, पश्चिम बंगाल पुलिस के सिपाही संजू डे ने अपनी घोड़ी स्नेहा के साथ दूसरा, नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद के हवलदार राघवेंद्र ने अपने घोड़े नवाब के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि आसाम राइफल के सिपाही महेश कुमार अपने घोड़े तैमूर के साथ चौथे स्थान पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोंड़सी में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में भाग लेते घुड़सवार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo89Ii

ADD











Pages