महाशिवरात्रि पर शुक्रवार काे ट्विनसिटी के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। बेल पत्ते, बेर, दूध व जल के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा की गई। सिटी सेक्टर-7 के श्री नीलकंठ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में 4 प्रहर में पूजन किया गया। मंदिर में 51 शिवलिंग स्थापित किए गए। सुबह प्रथम प्रहर 5:30 से 7:30, द्वितीय प्रहर रात 8:30 से 10:30 बजे, तृतीय प्रहर अर्धरात्रि 12 से 2 बजे, चतुर्थ प्रहर सुबह 3 से 5 बजे तक पूजा की गई। रात 8 बजे महाआरती की गई। शनिवार काे दाेपहर 12 से 3 बजे तक भंडारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही सिटी में रामबाग शिव मंदिर, टीला मंदिर, कैंट के हाथीखाना मंदिर, बीपीएस प्लेनेटाेरियम पंचमुखी मंदिर, महेश नगर पंचदेव मंदिर, गांव रवालाें में शिव मंदिर सहित शहर अाैर विभिन्न गांवाें में महाशिवरात्रि मनाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37N04tR