सिख योद्धा बाबा बंदा िसंह बहादुर की पहली सिख राजधानी लोहगढ़ में सलाना समागम एक मार्च को होगा। रागी ढाडी जत्थे गुरु की बाणी का बखान कर संगत को निहाल करेंगे। सात फरवरी को गुरुद्वारा पहली एवं दसवीं पातशाही कपाल मोचन में बैठक होगी।
गुरुद्वारा मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक एसजीपीसी के पूर्व मीत प्रधान बलदेव सिंह कायमपुर की अध्यक्षता में होगी। जिसमें हरियाणा के सभी एसजीपीसी मेंबर्स समेत इलाका के अनेक सिख भाग लेंगे। गुरुद्वारा लोहगढ़ के निर्माण पर एक करोड़ पांच लाख के बजट में से करीब 75 लाख रुपए से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कार सेवा बाबा हरबंस सिंह की ओर से 70 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा लंगर हाल बनाया जा रहा है। इसके साथ दस हजार लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण आखिरी चरण में है। यात्रियों के निवास के लिए दस कमरे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी ने अपने 2020 के बजट में लोहगढ़ साहब के विकास के लिए एक करोड़ से अधिक का बजट तय किया है, जिससे यहां अधूरे रहे कार्य पूरे किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uimEwE