ईरान और इटली से आने वाले लोगों की भी कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग की जाएगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 February 2020

ईरान और इटली से आने वाले लोगों की भी कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग की जाएगी

अस्पतालों में इस तरह के मरीजों के लिए 112 बेड व 95 वेंटिलेटर रिजर्व हैं

स्वास्थ्य विभाग अब चीन, जापान, थाइलैंड, नार्थ कोरिया, सिंगापुर के अलावा ईरान, इटली व साउथ कोरिया से आने वाले लोगों की भी कोरोना वायरस की जांच करेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया है। इसमें अधिकारियों से कहा गया है कि वह उक्त देशों से आने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी स्वास्थ्य जांच करें। साथ ही उन्हें 28 दिन तक अपनी निगरानी में रखें। जिले में अब तक चीन व अन्य प्रभावित देशों से लौटे व्यक्तियों की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है। इनकी स्वास्थ्य जांच की गई है। विभाग के अनुसार इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। उनकी हर दिन स्वास्थ्य जांच की जा रही है। परिजनों व पड़ोसियों से भी इनके बारे में जानकारी ली जा रही है।

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के अनुसार भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चीन से फ्लाइट के आवागमन पर रोक लगा दी है। ऐसे में संभावना है कि चीन में फंसे लोग उक्त देशों से होते हुए देश में आ सकते हैं या आ रहे हैं। इनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका है। इसलिए इनकी जांच के आदेश पहले से ही दिए गए हैं। अब सरकार ने इटली, साउथ कोरिया, और ईरान से शहर लौटने वाले लोगों की भी स्वास्थ्य जांच के लिए आदेश दिया है।

इन लोगों पर 28 दिनों तक रखी जाएगी निगरानी

डब्ल्यूएचओ ने गाइडलाइंस जारी कर चीन, जापान, थाइलैंड, नार्थ कोरिया, सिंगापुर के अलावा ईरान, इटली व साउथ कोरिया से लौटने वाले लोगों पर 28 दिन तक निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति में वायरस संक्रमण की पुष्टि पहली जांच में ही हो जाती है, लेकिन जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, उनमें वायरस के संक्रमण कुछ दिन बाद प्रभाव में आते हैं। इसलिए हर पहलुओं से जांच के लिए उक्त देशों से आने व्यक्तियों की 28 दिन तक निगरानी की जाएगी।

यह की गई है व्यवस्था

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के अनुसार जिले में कोरोना वायरस से निपटने की पूरी तैयारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इस तरह के मरीजों के लिए 112 बेड व 95 वेंटिलेटर रिजर्व हैं। किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623, 011-23978046 के साथ डिप्टी सीएमओ के मोबाइल नंबर 9818197232 को जारी किया गया है। कोरोना से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए लोग इन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - people coming from iran and italy will also be screened for corona virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32z8sMx

ADD











Pages