दोगुनी आयु के व्यक्ति से शादी करने से युवती ने किया मना पुलिस बुलाने की धमकी दी तो बारात लेकर बैरंग लौटा दूल्हा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

दोगुनी आयु के व्यक्ति से शादी करने से युवती ने किया मना पुलिस बुलाने की धमकी दी तो बारात लेकर बैरंग लौटा दूल्हा


तीन बच्चों का पिता है दूल्हा, लड़की की मां ने खुद तय किया था रिस्ता

शहर के एक क्षेत्र में साढे 18 वर्षीय एक युवती ने उसके द्वार पर बारात लेकर पहुंचे अपने से दो गुनी आयु के दूल्हे बने व्यक्ति को बारात सहित बैरंग लौटा दिया। युवती ने इस दौरान शादी समारोह में जमा हुए लोगों के समक्ष साफ तौर पर उक्त दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा व बाराती जब युवती की बात को नजरांदाज करने लगे तो युवती अपनी बहन के साथ पुलिस स्टेशन की ओर रवाना हो गई।

परिजनों ने युवती को पुलिस के पास जाने से रोका। युवती के तीखे तेवर देख दूल्हा बारातियों सहित मौके से गाड़ी में बैठकर वापस लौट गया। मौके पर बारातियों व लड़की पक्ष के लोगों के बीच खूब हंगामा हुआ। बारात जिला सिरसा के एक गांव से आई थी।

बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति दूल्हा बनकर आया था उसके तीन बच्चे हैं। बारात में शामिल लोगों ने बताया कि शादी के लिए यह रिश्ता स्वयं लड़की की मां करके आई थी। देर शाम मामले के संबंध में पंचायत भी हुई। इस दौरान पंचायत के समक्ष युवती ने कहा कि जो लोग पंचायत में शामिल हैं वे ही फैसला कर बता दें कि मेरी उम्र को देखते हुए क्या उन्हें लगता है कि वह उसके दोगुनी से भी अधिक आयु के व्यक्ति से शादी कर लें।

बाद में जब पंचायतियों के पास युवती के सवाल का कोई जवाब नहीं था तो पंचायती भी वापस लौट गए। हालांकि मामले के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VpkCGn

ADD











Pages