दिल्ली-गुड़गांव-एसएनबी कॉरिडोर का कटारिया चौक पर काम शुरू, इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 February 2020

दिल्ली-गुड़गांव-एसएनबी कॉरिडोर का कटारिया चौक पर काम शुरू, इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा

बरसात को भी ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को भी सही तरीके से सुव्यवस्थित किया जा रहा है

उद्यमियों का तर्क- जब सरकार बकाया माफ कर चुकी है तो नोटिस क्यों जारी किए जा रहे

बकाया ट्रेड लाइसेंस फीस वसूली के लिए नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों का कारोबारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब राज्य सरकार वर्ष 2018 में पिछला बकाया माफ कर चुकी है तो फिर निगम को नोटिस भेजने का क्या मतलब है। यह तो एक प्रकार से कारोबारियों का शोषण है। शहर के विभिन्न हिस्सों में कारोबार करने वाले करीब एक लाख से अधिक छोटे उद्यमी इससे परेशान हैं। इस मामले को लेकर लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर यश गर्ग से मिलकर अपनी समस्या बताई लेकिन कमिश्नर ने कोई राहत देने से इंकार कर दिया।

कमिश्नर डॉ. यश गर्ग ने पदभार संभालने के बाद से ही कराधान विभाग से ट्रेड लाइसेंस फीस वसूली पर जोर दिया था। बताया जा रहा है कि पूरे शहर में करीब 4400 छोटे कारोबारियों को नोटिस भेज पिछली लाइसेंस फीस ब्याज समेत जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर उद्यमी परेशान हैं। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रवि भूषण खत्री का कहना है कि पिछली बार नगर निगम प्रशासन ने एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा था कि नॉन कंफर्मिंग एरिया में चल रहे छोटे उद्योगों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। अब एक महीने से लाेगों के पास नोटिस पहुंचने शुरू हो गए। यदि निगम को टैक्स लेना है तो लोगों को समय देकर ओपन में कैंप आयोजित कराए ताकि लोग टैक्स जमा कर सकें।

106 किमी लंबे कॉरिडोर का डीपीआर केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है

इन एलिवेटेड स्टेशनों को वायाडक्ट के डिजाइन के लिए सिविल, वास्तुकलात्मक और ई एंड एम कार्य के लिए विस्तृत डिज़ाइन कंसलटेंट की नियुक्ति की जा चुकी है। इस कॉरिडोर पर पाइल लोड परिक्षण, जियो-टेक्निकल सर्वे और अंडरग्राउंड यूटिलिटी मैपिंग जैसे निर्माण कार्य पहले से ही जोरों पर चल रहे हैं। इस निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए गुड़गांव के सेक्टर-15 में कार्यालय भी स्थापित किया जा चुका है। 106 किमी लंबे इस कॉरिडोर का डीपीआर केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। दिल्ली से एसएनबी कॉरिडोर का 35 किलोमीटर का भाग अंडरग्राउंड होगा। जिसमें 5 स्टेशन होंगे। शेष 71 किलोमीटर का भाग एलिवेटेड होगा और इसमें 11 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगा और अन्य दो आरआरटीएस कॉरिडोर के साथ संचालित होगा। जिससे यात्रियों को एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर मे जाने के लिए ट्रेन नहीं बदलनी होगी। आरआरटीएस के सभी कॉरिडोर जहां भी संभव होगा। वहां अन्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यमों के साथ एकीकृत होंगे। जिससे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान में जाने की सहूलियत मिलेगी। आरआरटीएस ट्रेन की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा, ऑपरेशनल गति 160 किमी प्रति घंटा और औसत गति 100 किमी प्रति घंटा होगी और यह प्रत्येक 5-10 मिनट की आवृति पर उपलब्ध होगी।

सभी इंडस्ट्रियल क्षेत्रों को जोड़ेगा कॉरिडोर

आरआरटीएस के सभी कोच वातानुकूलित होंगे तथा यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए शताब्दी जैसी बैठने की सीटें होगी। 106 किलोमीटर की दूरी सराय काले खां से एसएनबी तक लगभग 70 मिनट से भी कम समय में तय की जा सकेगी। यह आरआरटीएस स्मार्ट लाइन हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों से गुजरेगी । इस कॉरिडोर से दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, मानेसर, धारुहेड़ा, बावल के क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा।

ड्रेनेज के इस कार्य को 4 माह में पूरा हो जाएगा

गुड़गांव ओल्ड दिल्ली रोड पर अतुल कटारिया चौक से आईडीपीएल तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण तथा ड्रेनेज के इस कार्य को चार माह में पुरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीआरटीसी का कार्य के दौरान यातायात बाधित ना हो इसलिए पहले सड़क चौड़ी की जा रही है।
सुधीर कुमार, प्रवक्ता, एनसीआरटीसी, दिल्ली।

फिरोज झिरका में खेतो में चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

फिरोजपुर झिरका| फिरोज झिरका थानान्तर्गत एक गांव में खेतों में चारा लेने गई महिला के साथ सरसो के खेत में पहले से घात लगा कर बैठे युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर मौके पर आए परिजनों के विरोध करने पर युवक के परिजनों ने उलटे महिला सहित उसके परिजनों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ झिरका थाना पुलिस को दी गई शिकायत पर महिला पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द अी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत: मिथलेश

पलवल | भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय विद्यालय मोहन नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला जागृति मंच की जिला प्रधान मिथलेश शर्मा व संस्था के सचिव मुकेश डागर मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कुसुम व लता माहेश्वर ने स्कूल के लिए छत के पंखे भेंट किए। इस अवसर पर मिथलेश शर्मा ने बच्चों को शिक्षा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षित बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। मुकेश डागर ने कहा कि स्काउटिंग के जरिए बच्चे अनुशासित रहते हैं। कार्यक्रम में प्रवक्ता अलका, सुदेश बाला, हरीश गौर, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, हेमंत कुमार, नरेश बत्रा, दामोदर गिरी आदि मौजूद रहे।

अस्पताल में की छापेमारी, गर्भपात की चार किट बरामद

भास्कर न्यूज | पलवल

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर नेशनल हाईवे पर बहरोला गांव के निकट स्थित एक ट्रस्ट के अस्पताल में महिला गर्भपात में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को महिला ओपीडी से गर्भपात वाली चार किट बरामद हुई जो कि अपराध की श्रेणी में आती है। साथ ही किट के लिए टीम द्वारा दिया गया हस्ताक्षर वाला 500 रुपए का नोट भी मौके पर बरामद हुआ है। उक्त महिला चिकित्सक भी टीम को अपनी डिग्री नहीं दिखा पाई थी। जिसके संबंध में देर शाम तक टीम जांच में जुटी हुई थी, जांच के बाद मामले की शिकायत विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवाद की रंजिश में बकरियों के बाड़े में आग लगाने का आरोप, कई बकरियां झुलसी

भास्कर न्यूज | सोहना

सोहना के नजदीक सांप की नंगली गांव में जमीनी विवाद को लेकर भेड़-बकरियों के बाड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने गांव के लोगों पर भेड़ बकरियों के बाड़े में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस आग में एक बकरी जलकर मर गई है जबकि चार अन्य बकरियां बुरी तरह से झुलस गई। मामले की सूचना मिलने पर सोहना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

करीब 45 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। वहीं दूसरे पक्ष ने इस मामले को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सूचना मिली कि सांपकी नंगली में भेड़ बकरियों के बाड़े में आग लग गई है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया व आग को बुझाया। इस घटना में एक बकरी की जलकर मरने व 4 बकरियां झुलसने की बात सामने आई है। बाड़े के मालिक बिरजू ने बताया कि गांव के ही लोगों के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है।

महिलाओं से गहने की ठगी करने वाले तीन बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर लिए

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने महिलाओं को बहला फुसला कर गहने उतरवा ले जाने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को जेल भेज दिया। तीनाें को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। इनकी निशानदेही पर चार अंगूठी, चार कंगन और दो चेन बरामद हुई हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोपाल (मध्यप्रदेश) के अमन कॉलोनी निवासी कासिम बेग, सलीम अली और महाराष्ट्र के ठाणे जिला निवासी सादिक जाफरी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने इस गैंग को गिरफ्तार किया था। चूंकि फरीदाबाद में भी आए दिन महिलाओं को बहला फुसलाकर गहने उतरवा ले जाने की घटनाएं हो रही थीं। इसलिए दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस को इनकी गिरफ्तारी की सूचना दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम दिल्ली पुलिस से संपर्क कर तीनों बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। इनकी निशानदेही पर आधा दर्जन घटनाओं का खुलासा कर सोने के दस गहने बरामद हुए हैं। तीनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

नॉलेज सीरीज

1. हाल ही में किसे अादर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

2. भारत चिकित्सा अपूर्ति देने के लिए 27 फरवरी काे नाॅवेल काेराेनवायरस-हिट के लिए कहां एक विमान भेजेगा?

3. निम्नलिखित में से किस राज्य काे हाल ही में 100 प्रतिशत एलपीजी कवरेज मिला है?

4. इसराे 5 मार्च काे 2020 काे जीसेट- 1 सेटेलाइट कहां से लाॅन्च करेगा?

5. एकाधिक संकेतक क्लस्टर सर्वेक्षण किसके द्वारा विकसित किया गया था?

6. उत्तर-पूर्व सतत विकास लक्ष्य कॉन्क्लेव कहां अायाेजित किया गया था?

7. ब्लू डाॅट नेटवर्क किससे संबंधित है?

8. भारत का विधि अायाेग क्या है?

9. हाल ही में जारी स्थिरता सूचकांक में भारत का स्थान क्या है?

10. किस राज्य विधायिका ने हाल ही में स्थानीय निकायाें के सदस्याें से सरपंच या ग्राम प्रधान के चुनाव की अनुमति देने वाला एक विधेयक पारित किया है?

भास्कर



डोर टू डोर कूड़ा उठा या नहीं इसकी मॉनिटरिंग करेगी स्मार्ट सिटी लिमिटेड

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

ईको ग्रीन कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठने की मॉनिटरिंग तकनीक के जरिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड करेगी। इसको लेकर कंपनी और निगम प्रशासन की एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम प्रशासन मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करेंेगे। कंपनी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठा या नहीं इसके बारे में नगर निगम को पता नहीं चल पाता है। इसलिए स्मार्ट सिटी ने तकनीक के जरिए इसकी मॉनिटरिंग करने की योजना बनाई है। एक क्यूआर काेड के जरिए इस पर नजर रखने की योजना है। गुरुवार को ईकोग्रीन कंपनी, निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग और अन्य अधिकारियों को इस बारे में एक प्रजेंटेशन दिया गया। इस पर और मंथन किया जा रहा है।

सीएए के समर्थन में उतरा गुर्जर समाज, दिल्ली में हुई हिंसा पर भी जताया रोष

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी का गुर्जर समाज ने समर्थन किया है। उसने कहा कि इस अधिनियम के पक्ष में गुर्जर समाज सरकार के साथ है। सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में गुरुवार को समाज की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध रामफूल सिंह भाटी ने की। बैठक में जिलेभर से गुर्जर समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान शहर में अमन और शांति बनाने के लिए गुर्जर समाज सभी समाजों से आह्वान करेगा। शनिवार को गुर्जर समाज का एक शिष्टमंडल डीसी को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में लोगों ने कहा कि सीएए के नाम पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसकी गुर्जर समाज कठोर शब्दों में निंदा करता है। गुर्जर समाज ने मांग की है कि आगजनी में हुए नुकसान का सरकार द्वारा पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। जिससे पीड़ितों को थोड़ी राहत मिल सके। गुर्जर समाज ने मांग की है कि देश के खिलाफ बोलने वालों, देश के खिलाफ नारे लगाने वालों, मंचों पर भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। बैठक को रणवीर चंदीला, तिलकराज बैंसला, ज्ञानचन्द भड़ाना, सतेन्द्र फागना सहित अनेक लोगों ने सं‍बोधित किया। इस मौके पर विक्रम चंदीला, सुमेश चंदीला, नीलू राम बड़ौली, निरंजन नागर, बाली सरपंच, योगेश अधाना, हंसराज कपासिया, कर्मवीर, राजकुमार, सोनेन्द्र, सत्यप्रकाश भड़ाना, संजय भड़ाना सहित काफी संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे।

एनजीटी ने मांगी एनआईटी की वाल्मीकि व नागा बाबा कॉलोनी के मकानों की विस्तृत रिपोर्ट, हाईकोर्ट में भी है मामला विचाराधीन

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

करीब सात एकड़ में बसीं 62-65 साल पुरानी वाल्मीकि कॉलोनी और नागा बाबा कॉलोनी (एनआईटी 2 सी, डी) के 1500 से अधिक मकानों पर संकट बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रिवाइज ले आउट प्लान को मानने से इंकार कर निगम को कार्रवाई करने का आदेश दिया है वहीं दूसरी ओर यह मामला अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में भी पहुंच गया है। एनजीटी ने पार्क की जमीन पर बने मकानों की रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है। गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने उक्त कॉलोनी में पहुंचकर पार्क का जायजा भी लिया। अब इसकी रिपोर्ट बनाकर एनजीटी को सौंपी जाएगी। वहीं दूसरी ओर इन दोनों कॉलोनियों में रहने वाली हजारों की आबादी अपनी छत बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है।

जनकल्याण समिति ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर रखी है। इसमें पार्क की जमीन पर बने मकानों को हटाने की मांग की गई है। इसमें अभी अवमानना याचिका की सुनवाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को एनजीटी में भी ले जाकर पार्क की जगह पर अवैध रूप से बने भवनों को हटाकर दोबारा पार्क विकसित करने की याचिका लगाई है। एनजीटी ने हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व जिला प्रशासन को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। गुरुवार को इस मामले में एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम एनआईटी के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान और हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी समिता कनौडिया ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

सस्ते में नकली साेने के बिस्कुट देकर ढाई लाख रुपए ठगे, दो पर केस दर्ज

फरीदाबाद | सस्ते में नकली साेने के बिस्कुट देकर ढाई लाख रुपए ठगने वाले दो लोगों के खिलाफ सूरजकुंड थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठगों ने पीड़ित को बिहार से बड़खल झील के पास बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी राधेश्याम ने सूरजकुंड थाने की पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नंगला सलोटी कोसीकलां जिला मथुरा निवासी समून और फारुख ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सस्ते दाम में सोने के बिस्कुट देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा आरोपियों ने सोने के बिस्कुट खुदाई मेंं मिलने की बात बताई थी। उन्हें बिस्कुट देने के लिए बुधवार को बड़खल झील के पास बुलाया था। ठगों ने बिस्कुट देकर उनसे ढाई लाख रुपए ले लिए। पीड़ित ने जब किसी सोनार से इसकी जांच कराई तो पता चला कि बिस्कुट नकली हैं। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी देशराज का कहना है कि समून को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज के इस कार्य को 4 माह में पूरा कर लिया जाएगा

लंबित मांगों को लेकर विभिन्न विभागों में विरोध सभाएं, सीएम के खिलाफ की गई नारेबाजी

ट्रेड लाइसेंस फीस वसूली के लिए भेजे जा रहे नोटिसों का उद्यमी कर रहे हैं विरोध

अवैध शराब सहित तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

एनसीआरटीसी के दिल्ली-गुड़गांव-एसएनबी कॉरिडोर पर रेपिड रेल का काम जमीनी स्तर पर शुरू हो गया है। गुड़गांव ओल्ड दिल्ली रोड पर अतुल कटारिया चौक से आईडीपीएल तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस रोड पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग 4 किलोमीटर तक किया जाएगा। इसके साथ-साथ बरसाती पानी निकालने के लिए ड्रेन भी बनाई जाएगी। सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज के इस कार्य को चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। यह काम आईडीपीएल कांप्लेक्स तक जाएगा। इस सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य एनसीआरटीसी का कार्य निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित ना हो तथा कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसलिए पहले से ही सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। बरसात के समय को भी ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को भी सही तरीके से सुव्यवस्थित किया जा रहा है ताकि पानी की निकासी भी ठीक से हो सके। दिल्ली-गुड़गांव-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोड़ अर्बन कांप्लेक्स) आरआरटीएस कॉरिडोर के सिविल निर्माण के लिए पहली निविदा जारी कर दी गयी है। जिसका टेंडर छोड़ा जा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने आईडीपीएल कांप्लेक्स में रैंप के अंत से राजीव चौक के पास रैंप की शुरुआत तक और तीन एलिवेटेड स्टेशनों - उद्योग विहार, सेक्टर-17 और राजीव चौक के एलिवेटेड निर्माण कराया जाएगा।

सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में गुरुवार को समाज की एक बैठक हुई

फरीदाबाद. पलवल. गुड़गांव**

06

फरीदाबाद, शुक्रवार 28 फरवरी, 2020 |

गुड़गांव. ओल्ड दिल्ली रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए एनसीआरटीसी द्वारा लगाए गए बैरिकेट।

जमीनी विवाद को लेकर भेड़- बकरियों के बाड़े में लगी आग पर काबू

महिलाओं के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए बदमाश।


दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी क्राइम ब्रांच 48

फरीदाबाद। बिजली निगम के सर्कल कार्यालय सेक्टर 23 में कर्मचारी विरोध सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा

डीसी को सीएम के नाम 8 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनरतले गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली व ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों को लेकर विभिन्न विभागों में विरोध सभाएं की गई। सभाओं में केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मांगपत्र डीसी व विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए।

ये विरोध सभाएं और प्रदर्शन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय मांग दिवस के आह्वान पर किया गया। गुरुवार को रोडवेज, बिजली, हुडा, नगर निगम, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, वन व टूरिज्म आदि विभागों में विरोध सभाएं की गईं। इन्हें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा टूरिज्म संघ के महासचिव युद्धबीर सिंह खत्री आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। विरोध सभाओं में केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी और कच्चे कर्मचारी पक्के नही होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

लांबा ने कहा कि श्रम सुधारों के नाम पर श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के हकों में मजदूर विरोधी संशोधन कर रही है। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व नगर निगम में सुनील चिडालिया, नानकचंद खरालिया, गुरचरण खांडिया, बलबीर बालगुहेर, सोमपाल झिंझोटिया, बिजली निगम में सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद गनी,करतार सिंह, पूर्णचंद दहिया आदि नेता कर रहे थे।

1.कैप्टन अमरिंदर सिंह 2. वुहान 3. हिमाचल प्रदेश 4. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्री हरिकाेटा 5. संयुक्त राष्ट्र बाल काेष 6. असम 7. अमेरिका की भारत-प्रशांत रणनीति 8. गैर वैधानिक निकाय 9. 77वां 10. महाराष्ट्र

उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के

भास्कर न्यूज | पलवल

अपराध जांच शाखा होडल की टीम ने सदर थाना पलवल क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब से भरे एक ऑटो को काबू कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रज्जाक ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ हथीन मोड़ पर गश्त पर मौजूद था। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक अवैध रूप से शराब तस्करी का काम करते हैं जो कि लालवा गांव में ऑटो से शराब को उतार रहे हैं। पुलिस ने लालवा गांव में दबिश दी तो वहां शराब से भरे हुए ऑटो को काबू कर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। ऑटो से 72 पेटी देशी शराब भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेश निवासी हथीन गेट, अजीत निवासी दुकडिय़ा मोहल्ला व सतवीर निवासी लालवा गांव बताया।

डीसी ने गठित की है कमेटी | एसडीएम पंकज सेतिया के अनुसार एनजीटी के आदेश पर इस मामले में डीसी यशपाल यादव ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल हैं। गुरुवार को तीनों विभागों के अधिकारियों की एक कमेटी मौके पर गई और हालात का जायजा लिया। वर्तमान में वहां के जो हालात हैं उसकी एक रिपोर्ट निगम द्वारा तैयार कर एनजीटी को भेजी जाएगी। चूंकि मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

हरियाणा सरकार ने यहां बसे लोगों को राहत देने के लिए उसी जगह पर बसाने की मंजूरी दी थी। निगम द्वारा बनाए गए रिवाइज जोनिंग प्लान में भी बदलाव करने के लिए हरी झंडी दे दी थी। उधर जनकल्याण समिति ने हाईकोर्ट के आदेश की पालना न करने पर निगम अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने 29 जनवरी 2020 को अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पुराने आदेश (अवैध निर्माण को तोड़कर पार्क विकसित करने) का पालन करने का आदेश दिया है। इसके लिए अब निगम कमिश्नर को शपथ पत्र भी देना होगा।

नगर निगम के रिवाइज जोनिंग प्लान को कोर्ट मानने से कर चुका है इंकार


फरीदाबाद। पुरानी वाल्मीकि कॉलोनी और नागा बाबा कॉलोनी का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी।

सख्ती }62-65 साल पुरानी वाल्मीकि कॉलोनी और नागा बाबा कॉलोनी (एनआईटी 2 सी, डी) के 1500 से अधिक मकानों पर संकट बढ़ता जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - delhi gurgaon snb corridor starts work on kataria chowk industry will benefit
Faridabad News - delhi gurgaon snb corridor starts work on kataria chowk industry will benefit
Faridabad News - delhi gurgaon snb corridor starts work on kataria chowk industry will benefit
Faridabad News - delhi gurgaon snb corridor starts work on kataria chowk industry will benefit
Faridabad News - delhi gurgaon snb corridor starts work on kataria chowk industry will benefit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388mEgJ

ADD











Pages