यादव सभा ने दी उत्तम शोध की बधाई।
हिसार | गांव धमाना निवासी नरेंद्र यादव के शोध व प्रेजेंटेशन को 22-23 फरवरी को प्रताप कॉलेज लुधियाना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उत्तम चुना गया। नरेंद्र यादव ने सेमिनार में छाजूराम शिक्षण महाविद्यालय की ओर से भाग लिया। यादव सभा हिसार इस मौके पर उन्हें बधाई दी। यह सेमिनार ‘कजान फेडरल विश्वविद्यालय रूस’ एवं ‘प्रताप कॉलेज लुधियाना’ का सांझा आयोजन था। इसमें भारत, रूस, यूनाइटेड किंग्डम, इटली, स्पेन आदि देशों से प्रोफेसर व शोधार्थी शामिल थे। सभा के प्रधान सीताराम यादव ने बताया कि नरेंद्र यादव के शोध पत्र का विषय ‘शिक्षकों की व्यावसायिक योग्यताओं का विकास-उम्मीद एवं चुनौतियां रहा। साथ ही कहा समाज को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ahW8Df