बोर्ड का तीन घंटे तक घेराव कर की नारेबाजी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 February 2020

बोर्ड का तीन घंटे तक घेराव कर की नारेबाजी


प्राइवेट स्कूल संचालकों ने प्राइवेट स्कूलों के बोर्ड परीक्षा केंद्र दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में बनाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों के साथ शुक्रवार को बोर्ड के बाहर धरना दिया और जाेरदार नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बोर्ड प्रशासन ने मीटिंग के लिए बुलाया। लगभग एक घंटे तक चली मीटिंग में शिक्षा परीक्षा केंद्रों को लेकर बोर्ड चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह व पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के बाद चेयरमैन ने निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्र नजदीक बनाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पिछले एक सप्ताह से बोर्ड व एसोसिएशन के बीच चला आ रहा विवाद शांत हुआ।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बीच प्राइवेट स्कूलों के बोर्ड परीक्षा केंद्र दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में बनाए जाने को लेकर विवाद बना हुआ था। दसवीं व बाहरवीं कक्षाओं की तीन मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्र स्कूलों से 10 से 20 किलो मीटर की दूरी पर बनाए हुए थे। जबकि सरकारी विद्यालयों के परीक्षा केंद्र उसी व नजदीक के विद्यालय में बनाए हुए हैं। इसी को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालक पिछले एक सप्ताह से विरोध जता रहे हैं और उनके स्कूलों के परीक्षा केंद्र भी नजदीक क्षेत्र में ही बनाने की मांग कर रहे थे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने परीक्षा केंद्र नजदीक न बनाए जाने पर शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड के घेराव की चेतावनी दी थी और शनिवार रात को ही बोर्ड परिसर के बाहर टेंट लगा दिया था। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में छात्र व स्कूल संचालक शिक्षा बोर्ड के बाहर जमा हुए और बोर्ड का घेराव करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड अधिकारियों ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को मामले के संबंध में बातचीत के लिए बुलाया। मीटिंग में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रामअवतार शर्मा ने बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह के सामने एसोसिएशन की मांग रखते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को दूर दराज के क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चेयरमैन ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि विचार के बाद प्राइवेट स्कूलों के परीक्षा केंद्र नजदीक किए जाएंगे।

ये कहना है एसोसिएशन का : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रामअवतार शर्मा ने बताया कि निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्र कई किलोमीटर दूर बनाने पर बच्चों सहित बोर्ड का घेराव किया गया था। जिसके बाद बोर्ड प्रशासन ने उनकी मांग मान कर परीक्षा केन्द्र नजदीक करने का भरोसा दिलाया है। चैयरमैन के आश्वासन पर धरना और विरोध वापस लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ai8tay

ADD











Pages