ढाबा संचालक ने बिल मांगा तो महिला ने की धक्का-मुक्की, पगड़ी उतरी, पुलिस से भी किया अभद्र व्यवहार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday 10 February 2020

ढाबा संचालक ने बिल मांगा तो महिला ने की धक्का-मुक्की, पगड़ी उतरी, पुलिस से भी किया अभद्र व्यवहार


लालकुर्ती में जीटी रोड पर स्थित ढाबे पर महिला ने खाना खाया। जब ढाबा मालिक ने बिल दिखाया व पैसे मांगे तो महिला ने उससे धक्का-मुक्की की। इस दौरान ढाबा संचालक की पगड़ी उतर गई। महिला इसी बीच गाली-गलाैज भी करने लगी। मामले की जानकारी लालकुर्ती चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद महिला को चौकी ले जाया गया। बाद में चंडीगढ़ से महिला के परिजन अम्बाला पहुंचे जिन्होंने बताया कि महिला मानसिक तौर पर बीमार है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ढाबा संचालक दविंद्र सिंह ने मामले में लिखित शिकायत भी पुलिस को पहले दी थी।

बताते हैं कि महिला किसी पुरुष के साथ ढाबा पर खाना खाने रुकी थी, मगर पुरुष निकल गया और महिला अकेली रह गई। इसके बाद बिल मांगने पर महिला की बहस हो गई। उसे जब पुलिस चौकी में ले गई तो वहां भी उसने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ भी अभद्रता की। इसी बीच पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया। कुछ समय बाद देर शाम चंडीगढ़ से अम्बाला पहुंची महिला की मां व पति ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।

लालकुर्ती चाैकी में खड़ी महिला।

कैंट के लालकुर्ती पुलिस चाैकी में शिकायत देता ढाबा संचालक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news when the dhaba operator asked for the bill the woman shuddered the turban descended and even abused the police
Ambala News - haryana news when the dhaba operator asked for the bill the woman shuddered the turban descended and even abused the police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ShHDsA

ADD











Pages