पांच साल से मायके में रह रही महिला से की छेड़छाड़, केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 February 2020

पांच साल से मायके में रह रही महिला से की छेड़छाड़, केस


पांच साल से पति से अलग मायके में रह रही महिला से पड़ाेसी ने छेड़खानी की। परिजनों ने पड़ोसी को चेतावनी दी तो भी वह नहीं माना बल्कि महिला से खार खाने लगा कि उसने यह बात उसके घर तक पहुंचा दी। इसी रंजिश में गुरुवार को महिला शाम को दूध लेने जा रही थी तो उसका रास्ता रोक मारपीट करते हुए गिरा दिया और जबरदस्ती करने की कोशिश में कपड़े फाड़ डाले। हालांकि, बाद में महिला के परिजनों ने आरोपी की धुनाई कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सुखबीर उर्फ बीरू के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक अपनी 3 लड़कियों का गुजर बसर करने के लिए वह एक अस्पताल में हेल्पर की नौकरी करती है। नवंबर 2019 में जब वह अस्पताल से घर आ रही थी तब उसके पड़ोसी सुखबीर उर्फ बीरू ने शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी की। उसने उसे रोका तो उसने आगे से गालियां निकाली। जिसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी। पिता ने आरोपी के घर जाकर उसकी हरकत बारे बताया। तब से वह उससे रंजिश रखने लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbHBmQ

ADD











Pages