रेवाड़ी | धारूहेड़ा बस स्टैंड पर बस से उतरकर घर जा रही महिला के गले से शातिर बाइक सवार बदमाश सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने स्नेचिंग का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 निवासी महिला बबली ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम को बस स्टैंड से उतरकर अपने घर की तरफ आ रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P3PSGI