धौलीदारों से जमीनी मालिकाना हक वापिस लेना सरकार का गलत फैसला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

धौलीदारों से जमीनी मालिकाना हक वापिस लेना सरकार का गलत फैसला


सरकार द्वारा धौलीदारों को दी गई जमीन उन्हें वापस नहीं मिलने का फैसला ब्राह्मण समाज के प्रति सरकार का काला कानून है। ब्राह्मणों को दान में दी गई जमीन का मालिकाना हक वापिस लेकर उन्हें प्रताड़ित व परेशान करने का षड्यंत्र प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। सरकार को इस काले कानून को वापस लेना होगा। यह बात ब्राह्मण
सभा बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिए ब्राह्मण समाज एकजुटता दिखाएगा और एकजुट होकर सरकार को मजबूर करेंगे कि इस काले कानून को वापस ले। सभा ने कहा कि इस फरमान के चलते ब्राह्मण समाज और न ही हरियाणावासी कभी भी बीजेपी सरकार को माफ करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार को अपने इस गलत निर्णय का परिणाम अवश्य भुगतना होगा।

ब्राह्मण सभा ने कानून वापस लेने की मांग की : ब्राह्मण सभा ने कहा कि हरियाणा में हम सब इसका डटकर विरोध करेंगे। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2010 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून बनाकर ब्राह्मण समुदाय को लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ब्राह्मण समुदाय के प्रति दुर्भावना के चलते हैं उनको उन्हीं की जमीनों से बेदखल कर हजारों ब्राह्मण परिवारों के हकों को छीनने पर उतारू है। सभा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने ब्राह्मणों के खिलाफ काला कानून बनाया है। ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ के सरंक्षक हरिनिवास, प्रधान पंडित तोताराम, महांमत्री सीताराम, मंत्री देवीसिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम,वरिष्ठ उप प्रधान पंडित ओमप्रकाश, धमेंद्र वत्स, सहायक कोषाध्यक्ष संतराम,आडिटर एंव चुनाव अधिकारी नरेंद्र मुदगिल सहित अनेक सदस्यों ने प्रदेश सरकार से यह काला कानून वापिस लेने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ThBUm5

ADD











Pages