रादौर | श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला रादौर में गौड़ ब्राह्मण सभा की तरफ से मंदिर में स्थापित मूर्तियाें का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। हवन यज्ञ कर विश्व शांति व भाईचारे की कामना की गई। लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर समाज की में शांति बनाए रखने की कामना की गई। इस अवसर पर बबली वशिष्ठ, एनके शर्मा कोषाध्यक्ष, राजू शर्मा पब्लिक हेल्थ, चारुल वशिष्ठ, शुभम शर्मा, मिंटू शर्मा, अंकुश शर्मा, पंडित सुभाष शर्मा व पंडित गोवर्धन शर्मा उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HGzTKR