पोर्न साइट्स आने वाली पीढ़ियाें को कर रहीं पथभ्रष्ट, इन पर बैन लगना चाहिए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday 12 February 2020

पोर्न साइट्स आने वाली पीढ़ियाें को कर रहीं पथभ्रष्ट, इन पर बैन लगना चाहिए


साेशल मीडिया व डिजीटल के अन्य संसाधनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर अश्लीलता काे पराेसा जा रहा है, जाे युवा पीढ़ी को पथभ्रष्ट कर रही है।

तेजी से युवा पोर्न साइट्स के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, जो युवाओं ही नहीं समाज व देश के लिए खतरनाक है। इससे बच्चों
व युवाओं में जहां रेप जैसे
अपराधों की मानसिकता विकसित हो रही है।

वहीं महिला की तरफ देखने का नजरिया भी बिल्कुल नागवारा होता जा रहा है। युवा वर्ग व
देश के भविष्य को देखते हुए
इस पर प्रतिबंध लगना ही
चाहिए।

अंकुश नहीं, प्रतिबंध लगे

पोर्न वीडियो के खिलाफ दैनिक भास्कर की क्रांति का मैं पुरजोर समर्थन करता हूं। हमारी बेटियों की तरफ उठने वाली पाप दृष्टि के पीछे बहुत बड़ा हाथ पोर्न वीडियो और अश्लील साहित्य का है। यह अंकुश लगाने का नहीं अपितु पूर्ण प्रतिबंध का विषय है। अच्छे चरित्र से ही स्वस्थ व सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है।\'\'इसे अविलम्ब प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है।
-कमल सिंह, संरक्षक, युवा कल्याण संगठन, भिवानी।

समाज हो रहा खोखला

पोर्न साइट की लत अफीम की तरह बनी हुई है। यह हमारे समाज को खोखला कर रही है। इसकी लत तेजी से युवाओं को लग रही है। इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो युवा वर्ग को पथभ्रष्ट होने से कोई नहीं बचा सकता। अगर समय रहते युवा वर्ग को काबू नहीं किया गया तो आगे समय में इस पर काबू पाना असंभव हो जाएगा। इसलिए समाज को एकजूट हो कर पोर्न साइट को बंद करने के लिए काम करना होगा।\'\' -डॉ. एमएल शर्मा, पूर्व जिला प्रधान आईएमए, भिवानी

दुष्परिणाम आ रहे सामने

पोर्न साइट युवा वर्ग व देश की अस्मिता पर कुठाराघात के समान है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। दैनिक भास्कर ने जो मुहिम छेड़ी है वो काबिलेतारीफ है।अश्लीलता चाहे वो किसी भी रूप में हो समाज को दुष्परिणाम देने वाली होती है। पोर्न वीडियो हमारे युवाओं के चरित्र का हनन करते हैं। यह एक ऐसा जहर है जो युवा शक्ति को खोखला करता है।\'\'
-जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी एवं बॉक्सिंग कोच, भिवानी।

सभ्यता-संस्कृति का पतन

पोर्न साइट हमारी संस्कृति व सभ्यता के खिलाफ है और सभ्यता-संस्कृति का पतन है। युवाओं की शक्ति क्षीण हो रही है, पहले नौजवान आसानी से बड़े से बड़ा काम या युद्ध में विजयी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अब युवा वर्ग पोर्न साइट के चक्कर में अपने व देश के भविष्य के प्रति लापरवाह बनता जा रहा है। हमें अपने युवा वर्ग व देश को बचाने के लिए पोर्न साइट पर रोक लगाने के लिए काम करना होगा।\'\' -श्रीमहंत अशोक गिरि महाराज, पीठाधीश्वर बाबा जहरगिरि आश्रम

समाज के लिए घातक

पोर्न साइट समाज के लिए घातक बनती जा रही है, जो देश की सभ्यता व संस्कृति को विकृत कर रही है। विशेषकर युवा वर्ग पथभ्रष्ट होता जा रहा है। अगर समय रहते युवा वर्ग को इसके अंजाम के प्रति सचेत नहीं किया गया तो देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। समाज व देश के उज्जवल भविष्य के लिए पोर्न साइट व अश्लील साहित्य पर रोक लगनी चाहिए।\'\' -एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट, भिवानी

अपराधों के लिए जिम्मेदार

पोर्न साइट्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए, इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों पर बुरा असर पड़ रहा है। मेरा कहना है कि इंटरनेट के जरिए फैल रही इस बीमारी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। इस तरह की पाेर्न साइट्स भी महिला विरुद्ध अपराध में बड़ी जिम्मेदार हैं। उन्होंने भास्कर की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह तो पहने ही होना चाहिए था। अभियान में जो सहयोग अपेक्षित होगा, करेंगे।\'\' -धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी महेंद्रगढ़

पोर्न साइट्स जब तक पूरी तरह बैन नहीं हो जाती तब तक बड़ों की निगरानी और सख्ती दोनों जरूरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rQSME

ADD











Pages