एसए जैन काॅलेज राेड स्थित श्री महाकाली मंदिर धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से पधारे संत गोपीराम महाराज ने कहा कि हरि अनंत हैं और उनकी कथाएं भी अनंत हैं। उन्होंने भगवान वामन, भगवान नरसिंह, भगवान रामचंद्र अवतारों की कथाएं सुनाई। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों के जन्मदिन बड़े हर्ष से मनाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी उसी भावना से मनाना चाहिए, क्योंकि भगवान का जन्मोत्सव मनाने से घर में मंगल होता है। कथा का पूजन सेठी परिवार, शिवम सेठी, गुलशन सेठी, हर्ष सेठी, रविंद्र गुप्ता परिवार ने किया। संताें का समाजसेवी अनुभव अग्रवाल व मनसेव समाधि संस्था के सदस्यों प्रेमर| गोसाई, विनोद गुलाटी, रविंद्र पुनयानी व पंजाबी बिरादरी एकता मंच के सदस्यों प्रकाश दुआ, पंकज चानना, राजू मेहता, अशोक बरतिया, जगमोहन दुग्गल व मनीष आनंद ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SPcFbI