विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी


नरवाना| राजीव गांधी सनातन धर्म कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. बबीता गर्ग ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की और महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्राचार्य ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पाैधे लगाने चाहिए ताकि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा रहे। उन्होंने कहा कि हमें सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। एनएसएस प्रभारी ममता व रचना वत्स के निर्देशन में विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। छात्रा वंदना ने वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ विषय पर पोस्टर बनाया। छात्रा सुमन, मनीषा, निर्मला, अंजलि ने पर्यावरण संरक्षण पर भाषण दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news informed students about environmental protection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ow76wu

ADD











Pages