600 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल कर दी गईं, 176 उड़ानों में देरी
अमेरिका के मध्य और दक्षिणी राज्यों में बर्फबारी का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इलिनॉय, ओक्लाहोमा समेत 4 राज्यों में भीषण बर्फबारी हुई है। सभी प्रमुख राजमार्ग बर्फ से ढंक गए हैं। इसलिए ट्रैफिक रोक दिया गया है। मिसौरी में बर्फ के चलते 20 से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 5 लोग घायल हुए हैं। टेक्सास के एल पासो में 4 इंच बर्फबारी हुई है। ओक्लाहोमा में 4.2 इंच बर्फ गिरी। इससे पहले फरवरी 2003 में 2.3 इंच बर्फबारी हुई थी। उताह के साल्ट लेक सिटी में तो 7.4 इंच तक बर्फ गिरी है। इससे पहले 3 फरवरी 1936 को 7 इंच बर्फबारी हुई थी। इन राज्यों में तापमान माइनस 5 डिग्री से कम हो गया है। इन दिनों आमतौर पर तापमान इतना नहीं गिरता। उधर डेनवर, मिसौरी, एल पासो में बर्फ गिरने के कारण 176 फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। 600 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं।
बारिश और बवंडर की चेतावनी: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में शिकागो, डेट्रॉयट, कोलंबिया और मिसौरी में बर्फीला तूफान आ सकता है। ओहायो में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में 95 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बवंडर भी आ सकते हैं।
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार, उपचुनाव जीते 10 बागी भी मंत्री बने
बेंगलुरू|कर्नाटक में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। येदियुरप्पा कैबिनेट में 10 नए मंत्री शामिल हुए। सीपी योगेश्वर को मंत्री नहीं बनाया गया, जबकि सीएम येदियुरप्पा ने योगेश्वर का नाम भाजपा हाईकमान को भेजा था। जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनमें से ज्यादातर कांग्रेस-जेडीएस छोड़कर आए हैं। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। पर विवादों के कारण टलती जा रही थी।
हिंदू महासभा के अध्यक्ष की हत्या के आरोप में प|ी समेत 3 गिरफ्तार
लखनऊ| यूपी के लखनऊ में पुलिस ने 5 दिन पहले विश्व हिंदू महासभा के संस्थापक रणजीत बच्चन की हत्या का खुलासा कर दिया है। यह हत्या विवाहेतर संबंधों के चलते हुई। इस मामले में उनकी प|ी स्मृति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक स्मृति खुद को रंजीत की दूसरी प|ी बताती है। उसने अपने दाेस्त दीपेंद्र, ड्राइवर संजीव गौतम के साथ वारदात को अंजाम दिया था। हत्या दीपेंद्र के कथित चचेरे भाई और शार्प शूटर जितेंद्र ने की थी।
पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह सहित पांच आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में
एजेंसी| जम्मू. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने आतंकवादियों के साथ ताल्लुक रखने के मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह और चार अन्य को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए के विशेष न्यायाधीश सुभाष सी. गुप्ता ने पुलवामा के त्राल निवासी पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह, शोपियां के नाजनीपोरा कीगम निवासी सैयद नावीद मुश्ताक शाह उर्फ नावीद बाबा, शोपियां के दियारू कीगम निवासी इरफान सफी मीर, शोपियां के इमाम साहिब बाटपोरा निवासी रफी अहमद राथर और शोपियां के नाजनीनपोरा निवासी सैयद इरफान अहमद उर्फ इरफान को गुरुवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच में यह सामने आया कि सैयद इरफान अहमद अभियुक्त सैयद नावीद मुश्ताक शाह का छोटा भाई है और वह अपने भाई और देविंदर सिंह के बीच समन्वयक की भूमिका निभाता था और उनकी यात्राओं का इंतजाम करता था।
वायरस का डर: दूल्हा-दुल्हन ने लाइव स्ट्रीमिंग कर शादी की
सिंगापुर | चीन में फैले कोरोनावायरस के डर से सिंगापुर में एक कपल ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मेहमानों के सामने शादी की रस्में निभाईं। कपल कुछ दिन पहले ही वुहान गया था और वहीं से वायरस फैलना शुरू हुआ है। लोगों को डर था कि कहीं दोनों संक्रमित तो नहीं हैं। इसलिए कपल ने दो जगहों से शादी की। एक वैेन्यू पर मेहमानों को बुलाया, जबकि दूसरे वैेन्यू से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी की रस्में निभाईं।
उपन्यासकार कृष्ण बलदेव वैद का अमेेरिका में निधन
एजेंसी | नई दिल्ली, हिंदी के नाटककार अाैर उपन्यासकार कृष्ण बलदेव वैद का गुरुवार को अमेरिका के न्यूयाॅर्क में निधन हो गया। वे इन दिनों अपनी बेटियों के पास अमेरिका में रह रहे थे। हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पीएचडी करने के बाद वैद (92) न्यूयाॅर्क स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाने लगे थे। बाद में वह भारत लौट आए थे।
मैनुअल रेल टिकट का प्रिंट चाहिए तो यात्रियों को देने होंगे 25 रुपए
भास्कर न्यूज. भोपाल| रेलवे मार्च अंत से रिजर्वेशन काउंटर से मैनुअल टिकट बुक कराने की व्यवस्था बदलने जा रही है। इसके तहत मैनुअल टिकट बुक कराने पर यात्री को टिकट का प्रिंट आउट नहीं मिलेगा। इसकी जगह एसएमएस से टिकट भेजा जाएगा। यदि प्रिंट टिकट की डिमांड की जाती है तो यात्री को 25 रु. देने होंगे। इसके बाद कागज पर टिकट मिल सकेगा। फरवरी अंत में यह व्यवस्था सबसे पहले पश्चिम रेलवे मुंंबई में ट्रायल रूप में शुरू होगी। इसके बाद सेंट्रल और पश्चिम-मध्य रेलवे में लागू किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला अाैर दाे अन्य नेताअाें पर पीएसए में केस दर्ज
एजेंसी| श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती अाैर दाे अन्य नेताअाें के खिलाफ गुरुवार काे जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगा दिया गया। नेशनल काॅन्फ्रेंस के अली मुहम्मद सागर अाैर पीडीपी के सरताज मदनी पर भी पीएसए लगाया गया है। मदनी महबूबा मुफ्ती के रिश्तेदार हैं। इन नेताअाें की नजरबंदी की अवधि गुरुवार काे खत्म हाे रही थी। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से इन नेताअाें काे नजरबंद रखा गया है। फारूक अब्दुल्ला पर 17 सितंबर काे पीएसए लगाया था। पीएसए उनपर लगाया जा सकता है, जिनसे सुरक्षा, शांति काे खतरा माना जाता हो।
यूपी के सीतापुर में जहरीली गैस के रिसाव से कार्पेट फैक्ट्री में तीन बच्चों समेत 7 की मौत
एजेंसी| सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार काे एसिड फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसने से बगल की कार्पेट फैक्ट्री में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा बिसवां क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला सहित पांच लाेग सुरक्षा गार्ड के परिवार से हैं। बिसवां एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र को एनडीआरएफ ने खाली करा लिया है। उस क्षेत्र में कुछ कुत्ते भी मृत मिले हैं। एसडीएम ने बताया कि कारपेट फैक्ट्री के पास मौजूद एसिड कारखाने में एक टैंकर धोया था। संभवतः उससे गैस लीक हुई थी। असली वजह जांच के बाद सामने आ सकेगी।
नई पेंशन याेजना बंद हाेगी, जिला जज का वेतन 2.24 लाख तक हाेगा
एजेंसी | नई दिल्ली
दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग ने देशभर की अदालताें के अधिकारियों-कर्मचारियाें के वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ाेतरी से जुड़ी अपनी अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम काेर्ट काे साैंप दी है। न्यायिक वेतन आयोग ने जिला जज के लिए 1,44, 840 रुपए से शुरू हाेकर 2,24,100 रुपए महीना वेतन की सिफारिश की है। रिपाेर्ट की सिफारिश लागू हाेती है ताे जूनियर सिविल जज अथवा प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के वेतन में करीब तीन गुना बढ़ोतरी होगी। इसमें नई पेंशन याेजना बंद करने की सिफारिश की गई है।
ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन मामले में मई 2017 के सुप्रीम काेर्ट के आदेश पर न्यायिक वेतन आयोग का गठन किया गया था, जिसने हाल ही में अपनी रिपाेर्ट सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को साैंपी। िरपाेर्ट के कुल पांच भाग हैं। इसमें वेतन, पेंशन और अन्य भत्तों को लेकर सिफारिशें की गई हैं। आयोग के अध्यक्ष सुप्रीम काेर्ट के रिटायर्ड जस्टिस पी वेंकटराम रेड्डी हैं। 16 नवंबर 2017 को विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अायाेग की अधिसूचना जारी की थी अाैर आयोग ने 2018 काे अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम काेर्ट काे सौंपी थी। अब इसने अंतिम रिपोर्ट सौंपी है।
क्वींसलैंड और न्यू साउथवेल्स में भीषण बाढ़ की चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथवेल्स और क्वींसलैंड में फिर से बारिश शुरू हो गई है। इससे यहां पर बाढ़ की संभावना जताई गई है। बारिश का दौर गुरुवार से शुरू हुआ है। यह चक्रवाती बारिश अगले 72 घंटों में सिडनी और ब्रिस्बेन को तरबतर कर देगी। मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट किया है कि तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है। इसलिए लोगों को सफर पर न जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पूर्वी क्वींसलैंड में भीषण बाढ़ की चेतावनी दी गई है। पूरे ऑस्ट्रेलिया में हफ्तेभर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है। सनशाइन कोस्ट में गुरुवार को 8 इंच बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश रही। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी, उत्तरी-मध्य और पूर्वी इलाकों की नदियां बाढ़ से उफन सकती हैं। यहां पर लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। न्यू साउथवेल्स और क्वींसलैंड के जंगलों में बारिश से राहत मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यह बारिश जारी रही तो सालों बाद यह सबसे ज्यादा बारिश वाला हफ्ता होगा।
अमेरिका: ट्रम्प 47 दिन बाद महाभियोग के आरोपों से बरी
बिल क्लिंटन और जॉनसन भी हो चुके हैं आरोप मुक्त
एजेंसी | वॉशिंगटन
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महाभियोग के सभी आरोपों से बरी हो गए हैं। उन पर सत्ता का दुरुपयोग करने और संसद के काम में रुकावट डालने का आरोप था। पहले आरोप में ट्रम्प के पक्ष में 52 और विरोध में 48 वोट पड़े। दूसरे आरोप में ट्रम्प के पक्ष में 53 और विरोध में 47 वोट दिए गए। सीनेट में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। महाभियोग के संकट से निकलने वाले ट्रम्प अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति हैं।
18 दिसंबर को निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज में ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार जो बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की पर दबाव बनाया था। ट्रम्प से पहले पूर्व राष्ट्रपतियों एंड्रयू जॉनसन पर 1868 और बिल क्लिंटन के खिलाफ 1998 में महाभियोग प्रक्रिया शुरू हुई थी, पर दोनों को सीनेट ने बरी कर दिया था। एक अन्य राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने महाभियोग से पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था। गौरतलब है कि ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई पर दुनियाभर की नजरें टिकी थीं।
दुनिया भर में 30 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र
ब्रिटेन की सरकार ने सितंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की थी। इनमें पढ़ाई के बाद 2 साल का वर्क वीजा देने की घोषणा भी शामिल है। इससे छात्रों को ब्रिटेन में सफल करियर बनाने और बसने में मदद मिलेगी। ब्रिटेन में भारतीय छात्र चीन की तुलना में 3 गुना और ग्लोबल ट्रेंड से 4 गुना ज्यादा हंै।
ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की संख्या एक लाख के पार, एक साल में 107% इजाफा, भारत में दफ्तर खोलेगी ब्रिटिश यूनिवर्सिटी
ब्रिटेन ने सितंबर 2019 में विदेशी छात्रों को पढ़ाई के बाद 2 साल के वर्क वीसा की घोषणा की थी
एजेंसी | लंदन
ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या मौजूदा सत्र में एक लाख के पार हो गई है। पिछले साल के सत्र की तुलना में इस साल भारतीय छात्रों की संख्या में करीब 107% का इजाफा हुआ है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंग्लैंड में इंटरनेशनल डायरेक्टर (एशिया-पैसिफिक) प्रोफेसर रे प्रीस्ट के मुताबिक इन छात्रों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के 120 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें से 30 हजार यूडब्ल्यूई ब्रिस्टल में हैं। इसी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंग्लैंड भारत में इस साल अपना स्थायी दफ्तर बना रही है। यह 500 से ज्यादा कोर्स ऑफर कर रही है।
बिजनेस मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और नर्सिंग भारतीय छात्रों के पसंदीदा विषय
भारतीय छात्रों ने ब्रिटेन के करीब 120 संस्थानों में एडमिशन लिया है। सबसे ज्यादा एडमिशन बिजनेस मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, सोशल लाइफ, नर्सिंग और हेल्थ के विषयों में हुए हंै।
भारतीय जॉब मार्केट में भी विदेश में पढ़े छात्रों को ज्यादा तवज्जो दी जा रही
स्टडीपोर्टल के मुताबिक भारतीय जॉब मार्केट में बैचलर या मास्टर डिग्री वाले घरेलू छात्रों की तुलना में विदेशी डिग्री वाले छात्रों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। विदेशी यूनिवर्सिटी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वहां भारतीय यूनिवर्सिटी की तुलना में रिसर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
अमेरिका: टेक्सास, इलिनॉय समेत 4 राज्यों में 7 इंच तक बर्फबारी, 84 साल का रिकॉर्ड टूटा; 24 घंटे में भीषण बर्फीले तूफान का अलर्ट
इटली: ऐतिहासिक शहर कैटेनिया में संत अगाता के सम्मान में हजारों लोग पहुंचे, 24 घंटे तक निकला जुलूस
इटलीः ट्रेन पटरी से उतरी, इंजन मालगाड़ी से टकराया, 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
इराकः धर्मगुरु समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प, 11 की मौत और 71 घायल
इजरायलः मार्च कर रहे सैनिकों के बीच कार लेकर घुसा हमास आतंकी, 14 घायल
एजेंसी | नई दिल्ली
खतरनाक कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान के लोग चीन में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए उनकी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि पाक सरकार अपने नागरिकों को निकालने के लिए हमसे अनुरोध करती है, तो हम उस पर विचार करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से गुरुवार को पूछा गया था कि टीवी चैनल में चीन में फंसे पाकिस्तान के लोग पीएम नरेंद्र मोदी से उनकाे वहां से निकाल कर ले जाने में मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं। इस पर रवीश ने कहा, हमें पाकिस्तान सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। बता दें कि चीन के हुबेई प्रांत से निकालने की मुहिम में भारत ने 645 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को वुहान से एयर लिफ्ट कर लिया है। निकाले गए सभी भारतीय परीक्षण में संक्रमण मुक्त पाए गए हैं। मालदीव के लोगों को निकालने के कदम को सरकार ने पड़ोसी प्रथम की नीति के अनुरूप बताया था। चीन में करीब 28 हजार पाकिस्तानी छात्र हैं। संक्रमण का गढ़ बने वुहान में ही 500 से ज्यादा छात्र हैं। रवीश ने यह भी बताया कि देश लौटने के इच्छुक 10 भारतीय मेडिकल परीक्षण पास न कर पाने की वजह ये वुहान से नहीं आ सके। चीन और नेपाल से कोरोना वायरस के खतरे के चलते सीमा की चेक पोस्ट पर सैन्य बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज के महानिदेशक अनूप बनर्जी ने कहा कि सरकार ने 10 रिसर्च लैब को मंजूरी दे दी है।
 विंडो**
विदेश मंत्रालय ने कहा} अगर पाकिस्तान मदद मांगता है ताे हम विचार करेंगे
तस्वीर शिकागो की है। यहां गुरुवार को तेज बर्फबारी हुई। करीब 5 इंच बर्फ गिरी।
इधर...ऑस्ट्रेलिया में बारिश
_photocaption_कैटेनिया| तस्वीर इटली के ऐतिहासिक शहर कैटेनिया की है। यहां पर गुरुवार को अगाता दिवस पर कैथेड्रल स्क्वेयर पर हजारों लोग संत अगाता के सम्मान में जमा हुए। इस अवसर पर एक जुलूस भी निकाला गया। जो 24 घंटे तक चला। संत अगाता कैटेनिया के प्रमुख संत थे। यहां स्थित कैथेड्रल 1693 में आए भूकंप से नष्ट हो गया था। इस कैथेड्रल में संत अगाता और विन्सेन्जो बैलिनी के मकबरे हैं।*photocaption*
रोम | उत्तरी इटली के मिलान में गुरुवार को एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और उसका इंजन मालगाड़ी से जाकर टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा मिलान से 50 किमी दूर लोदी में हुआ। मिलान-सालेर्नो ट्रेन बोलोग्ना जा रही थी, इसी दौरान इंजन निकलकर पास की पटरी पर मालगाड़ी से जाकर टकरा गया।
मेडिकल के लिए चीन, रूस, जॉर्जिया बने पसंद
विदेशी यूनिवर्सिटी में 30 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र थे। सबसे ज्यादा छात्र अमेरिका और ब्रिटेन में हैं।
देश छात्र
अमेरिका 4 लाख
ब्रिटेन 1 लाख
कनाडा 37 हजार
ऑस्ट्रेलिया 27 हजार
न्यूजीलैंड 21 हजार
जर्मनी 11 हजार
 } मंदी की आशंका के बावजूद पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी
बगदाद | इराक के दक्षिणी शहर नजफ में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु मुक्तदा सद्र के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर-लाठियां चले। फायरिंग भी हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक सैनिक की स्थिति गंभीर है।
यरूशलम | इजरायल के वेस्ट बैंक इलाके में फिलीस्तीनी समर्थक हमास के आतंकी ने इजरायली सैनिकों की हत्या की कोशिश की। वह मार्च कर रहे नए सैनिकों के बीच कार लेकर घुस गया। इसमें 14 सैनिक घायल हो गए। कार में विस्फोटक था या नहीं इसका पता नहीं चल सका है। हमास ने हमले की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के विवादित शांति प्रस्ताव को बताया है।
9
फरीदाबाद, शुक्रवार, 07 फरवरी, 2020
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37bmeWA