पानीपत/बापाैली. गांव राणा माजारा में पति और पत्नी के झगड़े में 5 माह की मासूम की जान चली गई। बेटी और दामाद की लड़ाई से गुस्से में आकर नानी ने मासूम दोहती अकशा को गोद से फेंक दिया। मुंह के बल फर्श पर गिरने से बच्ची की मौत हो गई।झगड़ा छाेटी-सी बात पर था। पत्नी स्मार्ट फाेन मांग रही थी और पति कह रहा था कि अभी पैसों का जुगाड़ नहीं है।
झगड़ा हाेने पर मां कोजलसे में आई नानी अपने साथ मायके लेे जाने लगी। पति के मना करने पर झगड़ा बढ़ गया। तब नानी ने बच्ची को मां की गाेद से छीनकर पिता की तरफ फेंक दिया। वह सिर के बल फर्श पर गिरी।सनाैली थाना पुलिस माता-पिता और नानी काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनाें के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
चार साल पहले हुई थी शादी, दहेज केस में हुआथा समझाैता
बिलाल की करीब 4 साल पहले यूपी के मेरठ जिले के गांव हरा निवासी आसमीन पुत्री वकील के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद ही दाेनाें के बीच विवाद हाेने लगा। तब पत्नी ने पति औरअन्य ससुराल वालाें के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया था। बिलाल औरआसमीन अलग रहने लगे और परिजनाें ने घर के बीच दीवार बना ली। बिलाल की बड़ी बेटी 3 वर्षीय सुनैया 3 माह से नानी संजीदा के पास थी। 5 माह की बेटी अकशा पेरेंट्स के साथ रहती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2veJypr