रेवाड़ी के पवन ने दी थी धमकी
राजधानी हरियाणा | डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को जेड सिक्योरिटी मिलेगी। स्टेट इंटेलीजेंस ब्यूरो ने चौटाला की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत बताई है। दुष्यंत को विधानसभा चुनाव के दौरान अबूधाबी से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम पवन बताया था। दुष्यंत ने डीजीपी, सीआईडी प्रमुख को शिकायत दी थी। उचाना थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला पवन रेवाड़ी के डालयाकी गांव का रहने वाला है। वह अबूधाबी में मैकेनिक का काम करता है। मामला अंतरराष्ट्रीय होने की वजह से चौटाला को जेड सिक्योरिटी दी गई है। अब दुष्यंत यदि दूसरे प्रदेश में भी जाते हैं तो वहां भी सिक्योरिटी मिलेगी। एस्कॉर्ट मिलेगी। सिरसा व चंडीगढ़ स्थित आवास पर हर वक्त दो सिक्योरिटी गार्ड रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v835HH