दुल्हेड़ा गांव में एक दुकान व उसके पीछें की कुछ खाली जमीन पर कोर्ट में चल रहे मामले में कौशल कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए प्रशासन को कब्जें को हटाने के आदेश दिए। मंगलवार को बैफिलका जांच अधिकारी दिलबाग शर्मा व बादली नायब तहसीलदार प्रभु दयाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर एक दुकान व कुछ अन्य स्थान को कब्जा मुक्त कराया।
नायब तहसीलदार प्रभु दयाल ने बताया कि आदेशों के तहत कार्रवाई करते हुए दुल्हेड़ा गांव के बस स्टैंड पर बनी एक दुकान व उसके पीछें के कुछ स्थान को कब्जा मुक्त कराया गया। बैफिलका जांच अधिकारी दिलबाग शर्मा की देखरेख में कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व दुकान व अन्य स्थान का एक पार्टी ने एग्रीमेंट करवाया था। पार्टी की ओर से 9 लाख रुपए भी जमा करवाएं गए थे। मामले में दूसरी पार्टी की ओर से कब्जा नही दिया जा रहा था। मामला काफी समय से कोर्ट में था। कोर्ट के ओदशों पर मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रभुदयाल की अगुवाई में प्रशासन ने दुल्हेड़ा में पहुंचकर दुकान व जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCoiCP