10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में 17 फर्जी परीक्षार्थी पकडे़ अकेले सीनियर मॉडल स्कूल से 15 धरे, 20 पर बनाई यूएमसी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 March 2020

10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में 17 फर्जी परीक्षार्थी पकडे़ अकेले सीनियर मॉडल स्कूल से 15 धरे, 20 पर बनाई यूएमसी


बोर्ड परीक्षा में नकल व फर्जी परीक्षार्थियों द्वारा पेपर देने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में 11 फ्लाइंग टीमों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों की विजिट करने के बाद तथा हर पेपर में कई फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़े जाने के बाद भी दूसरे की जगह पेपर देने वालों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। वीरवार को हुए 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में जिले में कुल 20 यूएमसी केस बनाए गए हैं इनमें से 17 फर्जी परीक्षार्थी थे जो दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे।

खास बात यह है कि शहर के सीनियर मॉडल स्कूल में ही 15 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। इसके अलावा शहर के ब्लयू बर्ड स्कूल में एक छात्र ने अपनी बनियान व हाथों पर सेलोटेप से 22 पर्चियां चिपका रखी थी। इतना ही नहीं टोहाना के कन्या विद्यालय में भी दो छात्रों से नकल बरामद हुई है। दोनों ही अपने जूते में पर्ची छिपा रखी थी। इसके अलावा एक फर्जी परीक्षार्थी को शहर के आर्यभट्‌ट स्कूल तथा एक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पकड़ा गया। सभी फर्जी परीक्षार्थी मौके से फरार हो गए।

परीक्षा का निरीक्षण किया: वीरवार को पेपर के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर हरचरण सिंह छोकर व डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने एक-एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों ने ही सिरसा रोड स्थित गांव दरियापुर के राजकीय विद्यालय में परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की कमी नहीं मिली।


ओपन के सेंटरों में पकड़े जा रहे फर्जी परीक्षार्थी

यहां बता दें कि जिले में वीरवार को हुए 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में कुल 20 में से 17 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। खास बात यह है कि सभी फर्जी परीक्षार्थी ऑपन बोर्ड के सेंटरों से पकड़े गए हैं। जिनमें से 15 फर्जी परीक्षार्थी सीनियर मॉडल स्कूल से, एक राजकीय विद्यालय से तथा एक आर्यभट्‌ट स्कूल में पेपर दे रहा था। उक्त सभी स्कूल ऑपन बोर्ड के सेंटर हैं।

20 पर बनाए यूएमसी केस : डीईओ


वीरवार को हुए 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में जिले में कुल 20 विद्यार्थियों पर यूएमसी केस बनाए गए हैं। इनमें से 17 फर्जी परीक्षार्थी थे तथा 3 के पास से पर्चियां मिली हैं।\'\' दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

जिले में 11 फ्लाइंग टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों पर कर रही छापेमारी

नकल पर नकेल नहीं, डीसी व डिप्टी डायरेक्टर ने किया दौरा

बाल भारती स्कूल में छोटे कमरों से परेशानी

शहर के कई स्कूल ऐसे हैं जिनमें कमरों का साइज बहुत छोटा है। इस कारण इन स्कूलों में 24 बच्चों की सीटिंग बड़ी मुश्किल से हो पाती है। बच्चों को पेपर देने में परेशानी होती है। फ्लाइंग सदस्यों ने बताया कि शहर के बाल भारती व ब्लयू बर्ड स्कूल में कमरे बहुत छोटे हैं। यहां बता दें कि फ्लाइंग टीमों ने पिछले साल भी इन स्कूलों को सेंटर नहीं बनाने की सिफारिश की थी लेकिन बोर्ड ने इस साल फिर इन स्कूलों को सेंटर बना दिया।

सीनियर मॉडल स्कूल में बनाए थे ओपन के दो सेंटर

चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम ने शहर के सीनियर मॉडल स्कूल में 15 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जो दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। चेयरमैन फ्लाइंग सदस्य सरोज बिश्नोई ने बताया कि सीनियर मॉडल स्कूल में ऑपन के दो सेंटर बनाए गए थे। दोनों सेंटरों में से एक सेंटर में 10 तथा दूसरे में 5 फर्जी परीक्षार्थियों पर यूएमसी केस बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी ऑपन के सेंटरों में ही अधिक पकड़े जा रहे हैं।

सबूत के तौर पर बोर्ड में भेजी बनियान : एसडीएम फ्लाइंग टीम ने शहर के ब्लयू बर्ड स्कूल में जिस छात्र को 22 पर्चियों सहित पकड़ा उसने सेलोटेप से बनियान व हाथों पर प्रिंटेड पर्चियां चिपका रखी थीं। इसके अलावा छात्र ने अपनी शर्ट के अंदर हाथों पर भी सेलोटेप से पर्चियां चिपकाई हुई थी। फ्लाइंग सदस्य संगीता ने बताया कि छात्र पर यूएमसी बनाने के बाद उसकी बनियान सबूत के तौर पर सीट के साथ बोर्ड में भेज दी गई है।


फतेहाबाद। बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते टोहाना के एसडीएम नवीन कुमार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fatehabad News - haryana news in the 10th grade english paper 17 fake candidates were caught 15 out of the senior model school alone 20 made on the umc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IEK17r

ADD











Pages