जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के चलते सेक्टर-13 व 17 में अलग-अलग जगह लगी रेहडिय़ों को हटवा दिया था। जिसके बाद सेक्टर-17 में एलआईसी बिल्डिंग के पास और सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन के पास मैदान में रेहड़ी मार्केट एक ही जगह लगनी शुरू हो गई थी। इन दोनों ही जगहों पर गंदगी गिराने का डंपिंग जोन है।
इसके चलते इन दोनों ही जगहों पर गंदगी के ढेर लगे थे। इस मामले को भास्कर ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रेहड़ी वालों के साथ ही शहरवासियों का कहना है कि एक ओर तो स्वच्छता को लेकर दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खाने-पीने की रेहड़ी डंपिंग जोन में बना दी गई। इससे लोगों को खाने-पीने की चीजों के साथ बीमारियां मुफ्त में मिलेंगी। इसका संज्ञान लेते हुए डीसी ने नगर परिषद को तुरंत इन दोनों रेहड़ी मार्केट के पास से गंदगी उठाने और जगह को ठीक करने के निर्देश दिए। इसपर मंगलवार सुबह दोनों ही सेक्टर्स में बसी रेहड़ी मार्केट में नगर परिषद कर्मचारी व अधिकारी गंदगी को साफ किया।
शहरवासियों की समस्याएं दूर करवाना प्राथमिकता : डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को दूर करवाना प्रशासन का काम है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा मिले और सभी काम नियमानुसार हों यह उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। जिसके लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
सेक्टर 13 में रेहड़ी मार्केट के पास बने डंपिंग जोन से अर्थमूविंग मशीन से गंदगी हटाते नप कर्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xEP6tZ