बाबा किशन के 147वें जन्माेत्सव पर 81 युवाअाें ने किया रक्तदान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

बाबा किशन के 147वें जन्माेत्सव पर 81 युवाअाें ने किया रक्तदान


रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए।

बहादुरगढ़ | ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल द्वारा बुधवार काे बाबा किशन देव दुधाहारी महाराज जी के 147वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्र के लोहारहेड़ी गांव में रक्तदान शिविर में 81 युवाअाें ने रक्तदान किया। बाबा किशन देव दुधाधारी महाराज के जन्माेत्सव पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारा, मेला व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल राठी व लोहारहेड़ी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बजरंग दल व नीरज वत्स का भी सहयोग रहा। शिविर में ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त का संचय किया गया। शिविर के सफल संचालन में मंदिर कमेटी के सदस्यों, बाबा किशन देव दुधाहारी युवा क्लब के सदस्य संजीव तहलान, रोहित तहलान, अशोक कुमार सरपंच, विशाल तहलान, आकाश ,विनीत, मोंटी तहलान, योगेश तहलान, विक्की रेढू, सुमित रेढू, भोला रेढू, दीपक रेढू सहित समस्त ग्रामवासियों ने सहयोग दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhajjar News - haryana news 81 youth donated blood on baba kishan39s 147th birth anniversary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7hTlo

ADD











Pages