जाखल नगर पालिका की 18 मार्च को होगी बैठक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

जाखल नगर पालिका की 18 मार्च को होगी बैठक


जाखल| जाखल मंडी नगर पालिका की बैठक का दिन निश्चित कर दिया गया है। नगर पालिका कमेटी की यह बैठक करीब 8 महीनों के बाद होने जा रही है। जो कि 18 मार्च को होनी तय की गई है। नगर पालिका कमेटी की इस बैठक के बारे में प्रधान, उपप्रधान व सभी पार्षदों सहित सिरसा लोकसभा के सांसद सुनीता दुग्गल एवं हलका के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को भी इसके बारे में सूचित किया गया है। जाखल नगर पालिका की बैठक प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले हुई थी हालांकि इसके बाद एकबारगी बैठक को तैयार भी कर दिया गया था।

लेकिन इसके बाद यह प्रस्ताव पारित ना होने पर इसे स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा चुनावों से पहले ही नगरपालिका कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें पारित किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी। 18 मार्च को रखी गई बैठक में एक साधारण व दूसरी बजट बैठक होगी। साधारण बैठक में जहां पिछले बैठक के दौरान प्रस्तावित कार्यों पर व करवाए गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी वहीं आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा बजट बैठक के अंदर नगर पालिका के वर्ष 2020-21 का बजट का रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TFQCES

ADD











Pages