ओढ़ां (सिरसा). ओढ़ां में कालांवाली रोड पर तेज रफ्तार कार और बस में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को ओढ़ां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कालांवाली निवासी जस्सा सिंह, एक युवती मनप्रीत, बिंद्र सिंह व काला सिंह चारों कार में सवार होकर जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार जब ओढ़ां में एक स्कूल के निकट पहुंची तो ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही एक निजी बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। घायलों को ओढ़ां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया, जहां काला सिंह औरबिंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि जस्सा सिंह औरयुवती मनप्रीत कौर घायल हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39SVyM8