आगामी 23 मार्च को शहीदी दिवस पर भारतीयों के प्रेरणास्रोत शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह की याद में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्थानीय शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए ट्रस्ट की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा की अध्यक्षता में ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू , सचिव विनोद शर्मा,सरपंच विरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह चीमा, भगवंत सिंह विर्क,जसविंदर सिंह सबरवाल,सन्दीप गाबा,गौरू कम्बोज, जगजीवन राम सोनी, धीरज मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। बता दें कि उपरोक्त ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को उनकी बहादुरी को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। आगामी 23 मार्च को स्थानीय जनता हॉस्पिटल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38L6Y3n