रेवाड़ी में अलग - अलग दो हादसों में पिता-पुत्र समेत 5 की मौत; मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक एएसआई भी शामिल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

रेवाड़ी में अलग - अलग दो हादसों में पिता-पुत्र समेत 5 की मौत; मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक एएसआई भी शामिल

रेवाड़ी. दो अलग -अलग सड़क हादसों में मंगलवार को पांच लोगों की मौत हो गई।इनमें एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भीशामिल है। एक घटना हिट एंड रन की है, जिसमें कार चालक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की जान गई। वहीं बेरली रोड पर घटी एक अन्य घटना मेंड्यूटी से लौट रहे एसआई की बाइक को एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।


फरार कार चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस
डहीना चौकी से एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि गांव रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय संजय और उसके पिता 63 वर्षीय लालचंद बाइक पर गांव सीहा में होली पर आयोजित मेले में जा रहे थे। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर डहीना और भड़फ के बीच में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय और लालचंद घायल हो गए। इसके बाद कार ने स्कूटी को भी टक्कर मारी। स्कूटी सवार जीजा-साले कैलाश और महावीर घायल हो गया।

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया, जहां संजय, लालचंद, कैलाश और महावीर चारों कोमृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


बोड़िया कमालपुर में हुआ एक और हादसा
उधर, जानकारी मिली है कि गांव मूसेपुर के रहने वाले नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत थे। मंगलवार को वह बाइक पर सवार हो मूसेपुर से रेवाड़ी सनसिटी स्थित घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे बोड़िया कमालपुर में रेवाड़ी की तरफ से जा रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस मुलाजिम नरेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी में दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त आई-10 कार।
बेकाबू कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त स्कूटी और बाइक, जिन पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W4Rgxg

ADD











Pages