ईंट भट्‌ठे से मजदूर को हाईकोर्ट के आदेश पर उसका सामान दिलाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

ईंट भट्‌ठे से मजदूर को हाईकोर्ट के आदेश पर उसका सामान दिलाया


बादली | हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने गोयलाकलां-बुपनिया रोड स्थित भट्ठा कंपनी से मजदूर काे उसका सामान वापस दिला दिया। इस मामले में भट्‌ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नायब तहसीलदार प्रभु दयाल बादली ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गांव लाडपुर निवासी भट्‌ठा मालिक वेद प्रकाश से मजदूर का सभी सामान वापस दिला दिया है। इस कार्रवाई के दौरान लेबर ऑफिसर अनिल कुमार व पुलिस की टीम मौजूद रही। नायब तहसीलदार प्रभु दयाल ने बताया कि बेरला, दादरी निवासी छाजूराम ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर भट्‌ठा मालिक से सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर भट्‌ठे पर पहुंच छाजूराम के दो खच्चर, एक घोड़ी, 2 रेहड़ी, कुछ नगदी व अन्य घरेलू सामान भट्‌ठा मालिक से वापस करा दिए। सभी सामान प्रशासनिक देखरेख में टेंपो में लोड कराकर मजदूर को उसके घर के लिए रवाना कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vDIKuh

ADD











Pages