तहसील परिसर में कराया दवा का छिड़काव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

तहसील परिसर में कराया दवा का छिड़काव


बिलासपुर | कोर्ट परिसर, बार रूम व तहसील परिसर बिलासपुर में बुधवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के किरणपाल, दिनेश, मोहनलाल, रविन्द्र व रमेश ने पूरे कोर्ट परिसर वकीलों के चेंबर बार रूम व तहसील परिसर में छिड़काव किया। प्रधान अतुल बंसल ने बताया कि बिलासपुर कोर्ट एवं तहसील परिसर जंगल के साथ सटा हुआ है। बारिश का पानी सड़क के गड्ढाें में जमा है इसलिए कोर्ट परिसर व तहसील परिसर में बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव बहुत जरूरी था। इस अवसर पर प्रधान अतुल बंसल, महासचिव रामेश्वर लेदी, उप प्रधान विजय पाल, महिन्द्र पहाड़ीपुर ने कहा कि आप घबराएं नहीं सावधानी बरतें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bamxTA

ADD











Pages