बहादुरगढ़ | उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मंडल कार्यालय में अक्सर बाधित रहने वाले सर्वर की समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम की ओर से यहां पहले से लगाई गई सभी बैट्रियों को बदलवाने का काम किया गया।
एचबीएल कंपनी की 48 बैट्रियां सिटी वन-टू व एक्सईन कार्यालय में बदलने का काम सोमवार को किया गया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यहां पर निगम की ओर से सुविधाएं तो बढ़ाई जा रही है लेकिन सर्वर डाउन रहने की समस्या अक्सर उपभोक्ताओं को खलती रहती थी। कभी लाइन में फाल्ट तो कभी बैटरी के सही से काम नहीं करने के कारण कई बार कामकाज में भी व्यवधान तक आ जाता था। इसी के कारण यहां के स्टाफ के अन्य अन्य लोगों को भी परेशानी तक उठानी पड़ती थी। मगर सोमवार को निगम के तीनों कार्यालय में लगे सर्वर की जांच के बाद यहां उनकी बैट्रियों को बदलने का काम किया गया। सर्वर डाउन होने के कारण कई दफा बिलों को दुरुस्त करने के लिए भी दिक्कत आन खड़ी होती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TAvzn2