इसराना में हाउसिंग कॉलोनी की डिप्टी सीएम रखेंगे आधारशिला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

इसराना में हाउसिंग कॉलोनी की डिप्टी सीएम रखेंगे आधारशिला


जजपा की कल इसराना अनाज मंडी में बड़ी रैली होने जा रही है। इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अजय चौटाला, नैना चौटाला सहित जजपा के सभी बड़े नेता भाग लेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम कुछ योजनाओं की अाधारशिला रखने के साथ ही कुछ का शुभारंभ भी करेंगे। सबसे बड़ी प्लानिंग इसराना में एनसी कॉलेज के आसपास हाउसिंग कॉलोनी बनाने की है। पार्टी के नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि डिप्टी सीएम इसकी आधारशिला रखेंगे।

वहीं, इसराना में ही ताऊ देवीलाल पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। पंचायत की जमीन में कॉलोनी काटी जाएगी। इस बारे में सरपंच सुरेंद्र धौला ने बताया कि पहले 25 एकड़ को डिवेलप करके 100, 200 और 300 वर्ग गज के प्लॉट काटे जाएंगे। फिर इसका दायरा 75 एकड़ किया जाएगा।

इसराना में 50 बिस्तर का अस्पताल बनाने के साथ ही कई अन्य की घोषणा भी कराई जाएंगी। इससे पहले, बुधवार को रैली की तैयारियों को लेकर जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केसी बांगर, जिला अध्यक्ष सुरेश काला, देवेंद्र कादियान, गुरचरण सिंह, गुरदीप सांगवान, जयपाल मलिक, नवीन जागलान व राजबीर रोड़ अादि ने रैली स्थल का जायजा लिया। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसको लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TXxNvL

ADD











Pages