झज्जर | उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। अधीक्षक अभियंता संदीप जैन ने बताया कि बैठक में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की बिजली व बिजली बिल से संबंधित समस्याएं सुनीं जाएंगी और मौके पर ही संबंधित फोरम की ओर से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंता के फैसले से संतुष्टि न हो तो अपनी शिकायतों को आपरेशन सर्कल यूएचबीवीएन झज्जर में गुरूवार, दोपहर 12:30 बजे से उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान बता सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJ7zUo