टोहाना| सदर पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव समैण में हुई करीब 22 वर्षीय परमजीत की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से आरोपी मनोज को न्यायिक हिरासत भेजा गया है जबकि दूसरे आरोपी प्यारे लाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि प्यारे लाल व उसके भाई मनोज ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव के बस अड्डे पर परमजीत की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या कर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के पिता बलराज की शिकायत पर समैण निवासी प्यारे लाल व उसके भाई मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपी मनोज को बुधवार को शहर के हिसार रोड स्थित नरवाना मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज को अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्यारे लाल को हिसार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि प्यारे लाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए पिस्तौल व बाइक को भी बरामद कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cTCBLb