गुलमर्ग के जम्मू कश्मीर में 7 से 11 मार्च तक आयोजित हुए खेलों इंडिया खेलों के अन्दर बादली की खिलाडिय़ों के दमदार प्रदर्शन के दम पर आईस स्टोक खेल में हरियाणा की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। खिलडिय़ों की इस कामयाबी से हर्षित खिलाडिय़ों के परिजनों व ग्रामीणों ने गुरूवार को गांव में लौटने पर उनका स्वागत किया। आईस स्टोक खेल मे रितु गुलिया बादली, वर्षा गुलिया बादली, सनम झज्जर ने हरियाणा की तरफ से भाग लिया। उपरोक्त खिलाडिय़ों ने खेल में अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए अनेक टीमों के हरा तीसरा स्थान और कांस्य पदक प्राप्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TMJXc7