हरियाणा सिविल पैंशनर्ज वैलफेयर फतेहाबाद की मासिक बैठक प्रधान हरबंस लाल सेठी की अध्यक्षता में 14 मार्च शनिवार सुबह 11 बजे अरोमा होटल में होगी। यह जानकारी देते हुए सचिव मदन गोपाल नारंग ने बताया कि इस बैठक में सभी रजिस्टर सिविल पैंशनर्ज सदस्य समय पर पहुंचे। वरिष्ठ पुरुष जिनका जन्म 1944-45 वर्ष में तथा महिला पैंशनर्ज जिनका जन्म 1948 वर्ष में है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा दोपहर के खाने की व्यवस्था होटल में ही की गई है। ट्रेजरी, बैंक तथा अन्य समस्याओं बारे विचार किया जाएगा व समय-समय पर सीएम को भेजी गई मांगों बारे विचार किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w4Vz0R