कार की टक्कर से पारुल फूड्स कंपनी के कर्मचारी की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

कार की टक्कर से पारुल फूड्स कंपनी के कर्मचारी की मौत


गांव जलूबी के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार थंबड़ का राजेश कुमार घायल हो गया। एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थंबड़ के शरब सिंह के बेटे राजीव कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई राजेश शाहाबाद के खानपुरा कोलियां गांव में पारूल फूड्स स्पेशलिटीज कंपनी में काम करता था। राजेश मंगलवार शाम को करीब सवा सात बजे बाइक से शाहाबाद से बराड़ा की ओर आ रहा था। जलूबी गांव के पास हुंडई की वरना कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक एक बार रूका लेकिन बाद में चला गया। पुलिस को जो कार का नंबर दिया गया है वो रेवाड़ी में संतरा के नाम पर रजिस्टर्ड है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33v7t0z

ADD











Pages