वाहनों की टक्कर में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत, ड्यूटी से लौट रहा था पुलिसकर्मी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

वाहनों की टक्कर में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत, ड्यूटी से लौट रहा था पुलिसकर्मी

रेवाड़ी. रेवाड़ी-बेरली रोड पर एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गांव मूसेपुर निवासी नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत थे। मंगलवार को धुलेंडी के दिन नरेश कुमार बाइक पर सवार होकर मूसेपुर से रेवाड़ी सनसिटी स्थित मकान पर आ रहे थे। रात करीब 8.30 बजे जैसे ही बोड़िया कमालपुर पहुंचे तो रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।


हादसे में नरेश कुमार घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबॉलिक इमेज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W32TVB

ADD











Pages