मजदूर संगठन सीटू ने फैक्ट्री हादसे में मारे गए मजदूराें काे दी श्रद्धांजलि - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 March 2020

मजदूर संगठन सीटू ने फैक्ट्री हादसे में मारे गए मजदूराें काे दी श्रद्धांजलि


मजदूर संगठन सीटू ने एमआईई में केमिकल प्लांट में हुई दुर्घटना में मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा की। सीटू ने मांग की है कि मृतक मजदूरों के आश्रितों को कम से कम 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए। एमआईए पार्ट-2 के हुडा पार्क में हुई शोक सभा की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान सरोज दुजाना ने की। शोक सभा मे बोलते हुए सीटू के राज्य महासचिव जय भगवान ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उद्योगों में सुरक्षा इंतजामों के भारी अभावों व अनदेखी के चलते मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। 28 फरवरी को केमिकल फैक्टरी की हुई दुर्घटना अकेली घटना नहीं है। मजदूर मारे गए हैं और श्रमिक घायल भी हो गए। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा जिस ढंग से कदम उठाए जाने चाहिए। वे नहीं उठाए जा रहे। हालत यह है कि अधिकतर फैक्टरियों में मजदूरों के नाम तक दर्ज नहीं है व श्रम कानूनों की भारी उलंघना हो रही है। अभी जो मृतक मजदूर हैं उनका भी कोई रिकाॅर्ड श्रम विभाग में दर्ज नहीं है। सैकड़ाें फैक्ट्री ऐसी है जो रजिस्टर्ड नहीं है व श्रम विभाग के नाक के नीचे अवैध रूप से चल रही है। अधिकतर फैक्ट्रियों में मजदूरों के लिए कानून नाम की कोई चीज नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news trade organization situ paid tribute to the dead in the factory accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38yb1A2

ADD











Pages