मानसून की दस्तक के बाद से ही आमजन और किसान बारिश का इंतजार कर रहा है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। दो दिनों से सूर्य और बादलों की आंख मिचाेली चल रही है। अच्छी बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
न्यूनतम तापमान अधिक होने से रातों को भी गर्म हवाएं चल रही हैं, वहीं नमी की मात्रा भी 60 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि अगले कई दिनों तक भी बादल छाए रहने और हलकी बूंदाबांदी की संभावना हैं।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार पांच से 9 जुलाई तक बारिश की संभावना है। कृषि महाविद्यालय कौल के प्रिंसिपल डाॅ. रमेश वर्मा का कहना है कि मानसून दस्तक दे चुका है और मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है। उससे पहले भी बूंदाबांदी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NJDXNo