ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, कनाडा की यूनिवर्सिटीज से ऑनलाइन स्टडी मैटिरियल खरीदेगा एचएयू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 28 June 2020

ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, कनाडा की यूनिवर्सिटीज से ऑनलाइन स्टडी मैटिरियल खरीदेगा एचएयू

भले ही कोरोना से बचाव के मद्देनजर सभी यूनिवर्सिटी में छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई बंद हो मगर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। एचएयू ने स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन मेटिरियल उपलब्ध कराने को आस्ट्रेलिया के अलावा कनाडा, यूरोप आदि की यूनिवर्सिटी से संपर्क किया है। ऑनलाइन माध्यम से किस तरह अच्छी पढ़ाई कराई जा सकती है। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।

एचएयू के कुलपति प्रो. केपी सिंह का कहना है कि वैसे तो विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी न आए। आस्ट्रेलिया कनाडा समेत अन्य विदेशी यूनिवर्सिटी से छात्रों के ऑनलाइन पढ़ाई के तरीके की जानकारी हासिल की जा रही है। विदेशी यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा रहा है।

प्रयास रहेगा कि विदेशी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन मेटिरियल हासिल कर विवि के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क मेटिरियल हासिल कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई न सिर्फ अच्छी तरह से हो सके बल्कि वह परीक्षा में भी अच्छे नंबरों से पास हो। कुलपति का कहना है कि छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आने के बाद भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सम्बन्धी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

विदेशी छात्रों और प्रोफेसराें से भी तालमेल स्थापित कर की जा रही छात्रों की मदद
कुलपति प्रो. केपी सिंह का कहना है कि विदेशी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं छात्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई में मदद की जा रही है। विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर जा चुके होनहार छात्र एवं छात्राओं को सीधे विश्वविद्यालय के छात्रों से जोड़ा गया है।

आज हो सकती है एचएयू प्रशासन की बैठक परीक्षा को लेकर लिया जा सकता है निर्णय
सूत्रों के अनुसार साेमवार काे एचएयू प्रशासन की बैठक हो सकती है। इसमें परीक्षा को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है। कुलपति प्रो. केपी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की बैठक में ही परीक्षा को लेकर निर्णय लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7wZ2G

ADD











Pages