ब्लड के लिए सिविल अस्पताल में चक्कर लगाती रही गर्भवती, महिला की मां बोली- डीसी से करेंगे शिकायत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2020

ब्लड के लिए सिविल अस्पताल में चक्कर लगाती रही गर्भवती, महिला की मां बोली- डीसी से करेंगे शिकायत

सिविल अस्पताल में बुधवार को खून न मिलने के कारण 8 माह की गर्भवती परेशान रही। गर्भवती व उसकी मां ने खून न मिलने की शिकायत डीसी से करने की बात कही है। गुजरात के राजकोट की कुकी ने बताया कि वह अपनी बेटी सीता के साथ हांसी की गांधी कॉलोनी में रहती है।

उसकी बेटी सीता 8 माह की गर्भवती है। मंगलवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई थी। प्राइवेट डाॅक्टर ने खून की कमी बताई। बुधवार को बेटी को लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उन्हें खून उपलब्ध नहीं कराया गया। वह सिविल अस्पताल में चक्कर लगाती रही।

न ही उपचार के लिए भर्ती किया गया। सुबह 8:00 बजे ही सिविल अस्पताल पहुंच गई थी। दोपहर 1:00 बजे तक भी खून उपलब्ध नहीं कराया गया। उनसे कहा गया कि खून कल उपलब्ध हो सकेगा। कुकी ने खून उपलब्ध व उपचार नहीं करने की शिकायत डीसी से करने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल अस्पताल में ब्लड न मिलने के कारण परेशान बैठी गर्भवती व उसके परिवार की महिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve9XNI

ADD











Pages