न्यूयॉर्क स्थित एक संगठन के समर्थक द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए रिकॉर्डिड टेलिफोन संदेश पर हरियाणा पुलिस ने संज्ञान लिया है। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति गुरपतवंत सिंह पन्नू है, जो न्यूयॉर्क में रहता है।
इस व्यक्ति ने जानबूझकर शरारती हरकत की है। शांति भंग करने के लिए किए गए किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह कार्यों में शामिल पाए जाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
आरोपी ने कॉल में यह कहा
हरियाणा के लोगों के मोबाइल पर भेजे गए संदेश में पंजाब को आजादी की बात कही गई। इसमें हरियाणा को भी पंजाब में शामिल होने को कहा है। साथ ही कहा कि जुलाई से पंजाब को अलग देश बनाने के लिए रेफरेंडम शुरू किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के सिख समुदाय के लोग भी भाग ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vx336n