जिला प्रशासन का जीजेयू के गर्ल्स हॉस्टल काे काेविड केयर सेंटर बनाने का प्लान, टीचिंग और नाॅन टीचिंग स्टाफ ने जताई आपत्ति - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 25 June 2020

जिला प्रशासन का जीजेयू के गर्ल्स हॉस्टल काे काेविड केयर सेंटर बनाने का प्लान, टीचिंग और नाॅन टीचिंग स्टाफ ने जताई आपत्ति

जिला प्रशासन ने जीजेयू के गर्ल्स हॉस्टल काे काेविड केयर सेंटर बनाने का प्लानिंग का काॅम्प्लेक्स के साथ रह रहे टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ ने एतराज जताया है। उन्हाेंने कहा कि यहां काेविड सेंटर बनाया जाना सेफ नहीं है। क्योंकि हॉस्टल की दूसरी दीवार के साथ बने काॅम्प्लेक्स में सात परिवार रह रहे हैं।

जिसमें जीजेयू के गार्ड, प्राेफेसर इत्यादि शामिल हैं। दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से जीजेयू में काेविड सेंटर बनाए जाने के लिए सर्वे किया गया था। इससे असंतुष्ट टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ ने जीजेयू के वीसी प्राे. टंकेश्वर से मुलाकात की थी।

कमरों में नहीं बने बाथरूम : वीसी
प्राे. टंकेश्वर कुमार, जीजेयू, वीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने गुरुवार काे जीजेयू के गर्ल्स होस्टल काे काेविड केयर सेंटर बनाने काे लेकर सर्वे किया था। लेकिन प्रशासन द्वारा हाॅस्टल काे काेविड सेंटर बनाने की याेजना का टीचर्स व गर्ल्स हाॅस्टल के पास बने काॅम्प्लेक्स में रह रहे परिवाराें ने असहमति जताई है। हमारे तरफ से भी यह सुझाव दिया गया कि हॉस्टल में बने कमराें में बाथरूम की सुविधा नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31iaUbR

ADD











Pages