मार्बल एंड सेनेटरी शोरूम के मालिक पर तीन बदमाशों ने रंगदारी न देने पर दागी दो गोलियां - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2020

मार्बल एंड सेनेटरी शोरूम के मालिक पर तीन बदमाशों ने रंगदारी न देने पर दागी दो गोलियां

कुलां रोड पर शहीद भगत सिंह पार्क के सामने अशोका मार्बल एवं सेनेटरी हाउस में घुसकर दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम के मालिक पर रंगदारी ना देने पर दो फायर कर दिए। जिससे कई गोली के छर्रे शोरूम संचालक ईश सेठी के पेट व छाती में लगे। वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश लक्ष्मी मंदिर वाली गली से फरार हो गए।

घायल को तुंरत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण फतेहाबाद के निजी अस्पताल तथा बाद में हिसार रेफर कर दिया गया। शोरूम मालिक पर हमले की सूचना मिलते ही एसएचओ देवेंद्र सिंह नैन पुलिस बल के साथमौके पर पहुंचे। डीएसपी दलजीत सिंह बेनीवाल व सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

टीम ने दुकान के फर्श पर बिखरे खून व गोली का खोल व छर्रे आदि की बारीकी से जांच की। सीआईए फतेहाबाद व टोहाना की टीम हमलावरों की तलाश के लिए शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

दोपहर 12 बजे नाकाब पहन आए बदमाश

बाइक पर जाते बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज

शहीद भगत सिंह पार्क के सामने अशोका मार्बल एवं सेनेटरी हाउस पर बुधवार काे शोरूम मालिक 45 वर्षीय ईश सेठी व उसका छोटा भाई अशोक सेठी तथा सुरेंद्र नाम का कारिंदा शोरूम पर मौजूद थे। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। जिनमें एक युवक मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके खड़ा रहा। जबकि दो युवक मार्बल शोरूम के गेट पर पहुंचे। जिन्होंने ईश सेठी से रुपयों की डिमांड रखी।

सेठी ने पूछा कि किस चीज के पैसे, तो नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल से गोली चला दी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल ईश सेठी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घायल के छोटे भाई अशोक सेठी व आसपास के दुकानदारों ने तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया। प्राथमिक उपचार के बाद ईश सेठी को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया मगर हालत नाजुक होने के कारण हिसार रेफर कर दिया गया।

भूना में पहले भी दाे गैंग ने की थी फायरिंग
शहर में लूटपाट, डकैती व रंगदारी तथा हफ्ता वसूली के कारण गोली चलाने की घटनाओं पर करीब सवा साल से अंकुश लगा हुआ था। बच्ची गैंग व रवि गैंग व्यापारियों को डरा धमका कर हफ्ता वसूली की घटना को अंजाम देते थे। लोगों ने गैंगवार के आंतक से तंग आकर चार दिनों तक अपनी दुकानें बंद करके प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद से फायरिंग करने, दहशत मचाने की घटनाओं में कुछ कमी आ गई थी।

पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच
डीएसपी दलजीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि शोरूम मालिक पर नकाबपोश तीन युवकों द्वारा हमला करने की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद एसएसओ मौके पर पहुंच गए थे। हमलावरों को काबू करने के लिए सीआईए प्रयास कर रही है। घायल के परिजनों की तरफ से पैसों की डिमांड से संबंधित मामला बताया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोरूम मालिक गोली लगने के बाद उपचार करवाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31e4rhP

ADD











Pages