भारतीय विकास परिषद के शिविर में 103 लोगों ने किया रक्तदान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 July 2020

भारतीय विकास परिषद के शिविर में 103 लोगों ने किया रक्तदान

भारत विकास परिषद शाखा ढांड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अग्रवाल वैश्य समाज कैथल की अध्यक्षता किरन गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर और युवाओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 123 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 103 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

शिविर में रक्तदाता बलविंद्र शर्मा जो विभिन्न कैंपों में निरंतर रक्तदान करते हैं ने रविवार को 17वीं बार रक्तदान किया। शाखा के सचिव संजय बंसल ने बताया कि परिषद समाज सेवा के कार्यों में आगे रहती है । मौके पर परिषद के प्रधान रामपाल सरोहा, उप प्रधान सुभाष गोयल, सुनीता शर्मा, हरिपाल, शीशपाल गर्ग, लाजपत, सुभाष चंद्र, मास्टर सुभाष चंद, पिरथी सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
103 people donated blood in Indian Development Council camp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Ni2Ln

ADD











Pages