16 नए केस, रतिया में एक परिवार के 8 संक्रमित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

16 नए केस, रतिया में एक परिवार के 8 संक्रमित

मंगलवार जिले में 16 करोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें फतेहाबाद में 4, रतिया में 12 व टोहाना में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रतिया में 10 में से एक ही परिवार के 8 लोग शामिल है, वहीं एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी है। पॉजिटिव केस मिलने के बाद बैंक को एक बारगी बंद कर दिया गया है।

फतेहाबाद में यह केस मिले
फतेहाबाद के रतिया गेट का युवक काेराेना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा मॉडल टाउन में भाई-बहन को कोरोना संक्रमण मिला है। यह दोनों गुरूग्राम से फतेहाबाद आए थे। वहीं पुलिस लाइन में बस स्टैंड चौकी में तैनात हवलदार की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
रतिया के वार्ड 11 में 10 लोग पॉजिटिव

रतिया। शहर के वार्ड 11 में कुल 10 लोग पॉजिटिव मिले है। एक परिवार के 8 सदस्य पहले पॉजिटिव आए थे। उनके पॉजिटिव आने के बाद परिवार व उनके आसपास के लोगों के सैंपल लिये गये। माना जा रहा कि अभी इसी कड़ी में और लोग भी पॉजिटिव आ सकते उनमें कई लोगों में कोरोना के लक्ष्ण दिखाई दिए हैं। वहीं फतेहाबाद रोड स्थित निजी बैंक का वार्ड 9 निवासी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी बैंक को दो दिन के लिए बंद करवा दिया है।

पॉजिटिव मिलने के बाद सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कपड़ों की दुकानों पर काम करने वाले स्टाफ के नागरिक अस्पताल में सैंपल लिये। बीते दिन कपड़े की दुकान मालिक के परिवार में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद विभाग ने मंगलवार को करिंदों के सैंपल लिये।
चंडीगढ़ से आई महिला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिली

टोहाना। चंडीगढ़ की कंपनी के रिसर्च विभाग कार्यरत एक महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे उसके जवाहर गली स्थित घर की ऊपरी मंजिल में ही क्वारेंटाइन किया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त महिला चिकित्सक सोमवार को चंडीगढ़ से यहां लौटी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332KnA7

ADD











Pages