कोरोना काल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों में टूटी सोशल डिस्टेंस, भीड़ में 6 लोगों की जेबें कटीं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 July 2020

कोरोना काल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों में टूटी सोशल डिस्टेंस, भीड़ में 6 लोगों की जेबें कटीं

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के दौरान लापरवाही सामने आई। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की माैजूदगी में ही नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ कोरोना काल में साेशल डिस्टेंसिंग को तिलांजलि देती नजर आई। कार्यकर्ता एक दूसरे से सटे खड़े नजर आए।

वहीं अधिकांश कार्यकर्ता मास्क का प्रयाेग भी नहीं करते दिखे। ये पूरा मामला बुधवार सुबह से लेकर दाेपहर बाद तक भाजपा कार्यालय का है। प्रदेश के नए बने अध्यक्ष ओपी धनखड़ सिरसा राेड पर पार्टी के नये कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हिसार आए थे।

काेराेना काल में प्रधानमंत्री तक लाेगाें से साेशल डिस्टेंस बनाने और मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन पार्टी के राज्यस्तरीय नेताओं के कार्यक्रम में नेता व पदाधिकारी सब भूल कर जश्न मनाने में लगे रहे। न ही काेराेना काे लेकर डिस्टेंस बनाए रखने की बात याद रही। कार्यक्रम के बाद भीड़ में छह लोगों की जेब कटने की बात सामने आई। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार का कहना है कि सबकुछ व्यवस्थित था, नियम फॉलो किए गए, मगर अध्यक्ष से मिलने के लिए बिना आमंत्रित किए लोग घुस आए थे।

ऑनलाइन उद्घाटन समाराेह में 70 से ज्यादा लोगों के बैठने की थी व्यवस्था
सिरसा राेड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन बुधवार काे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन दिल्ली से किया था। उन्हाेंने आज हिसार समेत प्रदेश के 6 कार्यालयाें का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में करीब 70 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। बकायदा कुर्सी लगाई गई थी। इसके बावजूद आमंत्रित संख्या से तीन चार गुणा लाेग वहां घुसे नजर आए।

इसी तरह मीडिया कक्ष में भी पत्रकाराें काे प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वहां मीडिया कर्मियाें के साथ काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता घुस आए। भाजपा कार्यालय में जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, वैसे ही प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं में हाेड़ लग गई। इस दाैरान माैके का फायदा उठाकर जेबकतराें ने नेताओं की जेब से नकदी और पर्स उड़ा लिए। एक नेता की जेब से लगभग 39 हजार रुपए गायब मिले। वहीं किसी की जेब से पर्स ताे किसी अन्य नेता के कुर्ते से पैसे नदारद मिले। इस तरह आज उद्घाटन अवसर पर अव्यवस्था का आलम दिखा।

बिन बुलाए लोग बाहर थे, जो अध्यक्ष से मिलने जुटे : सुजीत
पार्टी कार्यालय में उपर व नीचे के हाॅल में तय कार्यक्रम के अनुसार कुर्सियां रखवाई थीं। हाॅल में साेशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया था। कार्यक्रम काे लेकर जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियाें की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई थी। अंदर सबकुछ व्यवस्थित था।

हालांकि बाद में बाहर खड़े लाेग अध्यक्ष के मिलने के चक्कर में घुस आए, जाे कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं थे।'' -सुजीत कुमार, महामंत्री, जिला भाजपा, हिसार।

ओपी धनखड़ ने कहीं पुरानी यादें ताजा की ताे कहीं काटा केक
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंत्री औपी धनखड़ का भाजपा कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम था। उन्होंने अनेक नेताओं व समर्थकों के आवास व संस्थानाें पर जाकर पुरानी यादाें काे ताजा किया। भाजपा कार्यालय से धनखड़ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा के आवास पर पहुंचे और दाेपहर का भाेजन किया। इसके बाद वह जेजेपी विधायक जाेगीराम के आवास पर पहुंचे। जवाहर नगर में संघ नेता मेजर करतार सिंह व कैप्टन भूपेंद्र सिंह के आवास पर गए।

भाजपा महामंत्री सुजीत कुमार के बैंक काॅलाेनी स्थित संस्थान पर गए। वहां कमल गुप्ता, सुजीत कुमार व संदीप गंगवा ने धनखड़ के आने वाले जन्मदिन के लिए केक काटकर उन्हें खिलाया। हालांकि जन्मदिन अभी 2 दिन बाद है। प्रदेश अध्यक्ष ने आज प्राे. मनदीप मलिक, सुदेश चाैधरी, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी व भाजपा नेत्री रेखा सैनी, रवि सैनी के आवास पर जलपान किया। इसके बाद वह मिल गेट स्थित अपनी बुआ के आवास पर गए। बाद में यहां हांसी रवाना हाे गए और वहां विधायक विनाेद भ्याणा के आवास पर जलपान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नो सोशल डिस्टेंस : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के स्वागत में बुधवार को उमड़ी भीड़। यहां सोशल डिस्टेंस नाम की नजर नहीं आई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dAD4h

ADD











Pages